{"_id":"cc6eea3b7073d1e777c422fe013a8408","slug":"just-in-dehradun-leaking-jnrth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में लीक हुई जनरथ बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में लीक हुई जनरथ बस
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Sun, 19 Apr 2015 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज की एसी जनरथ बसों का टपकना बंद नहीं हो रहा है। एक बार फिर साहिबाबाद से रवाना हुई बस देहरादून में जाकर टपकने लगी। इससे बस में बैठे यात्री सीटों से उठ गए।
विज्ञापन
बारिश के दौरान बस में हुई लीकेज कई घंटों तक रही। हालांकि वर्कशॉप में ले जाकर बस की छत में सीलेंट लगाकर लीकेज रोकी गई। एआरएम अनिल कुमार ने बताया कि जनरथ एसी बस जब देहरादून पहुंचने ही वाली थी, तो उसी दौरान हो रही बारिश में बस टपकने लगी। इस पर यात्रियों ने लीकेज की शिकायत की।
विज्ञापन
हालांकि कोई उपाय न होने पर बस को वर्कशॉप में ले जाकर सीलेंट लगाया गया। रोडवेज ने पिछले माह आए लीकेज के कई मामलों और पिंक एक्सप्रेस में भी पानी टपकने के बाद कंपनी में शिकायत की गई थी। इसके बाद कंपनी ने 35 बसों की मरम्मत कर दी थी और पांच बसों की मरम्मत अभी भी चल रही है।
विज्ञापन
मरम्मत के बाद दोबारा लीकेज तो भुगतेगी कंपनी
रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि सभी 40 बसों में मरम्मत के बाद भी यदि बारिश के मौसम में लीकेज की समस्या आती है तो कंपनी पर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि सभी बसों में लीकेज की समस्या पर लखनऊ मुख्यालय की ओर से कंपनी का भुगतान कुछ दिन के लिए रोक दिया गया था।