फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Junk in the warehouse exploded detonators, two children injured

कबाड़ गोदाम में डेटोनेटर फटा, दो बच्चे जख्मी

Mon, 19 May 2014 01:41 AM IST
अमर उजाला, लोनी
अमर उजाला, लोनी Updated Mon, 19 May 2014 01:41 AM IST
विज्ञापन
Junk in the warehouse exploded detonators, two children injured

प्रेमनगर कालोनी स्थित कबाड़ी के गोदाम में रविवार दोपहर 12 बजे जोरदार धमाका हुआ, जिसमें गोदाम मालिक रामप्रकाश के दो बेटे रिंकू (13) और शिवम (9) गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

विज्ञापन


पुलिस एक्सपर्ट की शुरुआती जांच में पता चला है कि फटने वाला विस्फोटक डेटोनेटर था। ऐसे ही सैकड़ों विस्फोटक गोदाम में मिले हैं।

एसपी देहात जगदीश शर्मा ने बताया कि डेटोनेटर के बारे में पूरी तरह पुष्टि करने के लिए आईबी को सूचना दी गई है। आईबी एक्सपर्ट इसकी जांच करेंगे। गोदाम संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई है।
विज्ञापन


बदायूं के उस्मानपुर गांव के रहने वाले रामप्रकाश पुत्र चंद्रपाल परिजनों के साथ डेढ़ वर्ष से बार्डर क्षेत्र की प्रेमनगर कालोनी में किराए पर रहते हैं।

उन्होंने घर के निकट 50 वर्ग गज के भूखंड पर खुले में कबाड़ का गोदाम बना रखा है। गोदाम मालिक ने बताया कि जिस कबाड़ में विस्फोटक निकले, वह उसे मुंडका दिल्ली से शनिवार को लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके बेटे प्लास्टिक के बोरों को पलटकर कबाड़ छांट रहे थे। इसी दौरान तेज विस्फोट हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि करीब डेढ़ किमी तक सुनाईदिया। आसपास के लोग सकते में आ गए और दीवारें हिल गईं। पहले गोदाम मालिक ने धमाके के पीछे कंडेंसर में विस्फोट होना बताया था। घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों का आरोप है कि कबाडे़ के अवैध गोदाम पुलिस संरक्षण में चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed