फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   junior trump to meet investors in gurugram

गुरुग्राम : जूनियर TRUMP 'ट्रंप टावर' के सिलसिले में देंगे ऐसी दावत..

Fri, 12 Jan 2018 11:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 12 Jan 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
junior trump to meet investors in gurugram
donald trump

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम से गुरुग्राम में बनने वाला ट्रंप टावर पांच वर्ष में बनकर तैयार होगा। ट्रंप टावर को लेकर यहां विदेशी निवेशकों में अधिक उत्साह है। पहले ही दिन 150 करोड़ रुपये के 20 फ्लैट बुक कराने वालों में अधिकांश प्रवासी भारतीय है।

विज्ञापन


टॉवर्स का निर्माण कार्य मार्च में शुरू होगा और यह परियोजना पांच साल में पूरी होगी। प्रत्येक टॉवर 50 मंजिल का होगा। प्रत्येक घर खरीदार को प्राइवेट लिफ्ट की सुविधा दी जाएगी और प्रत्येक तीसरे तल पर 22 फुट की ऊंचाई वाला लिविंग रूम दिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट से कंपनी का लक्ष्य 2500 करोड़ है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो अप्रवासी भारतीय अधिक रुचि दिखा रहे हैं। इसके लिए इसे खासतौर पर डिजाइन किया गया। इस टावर का लुक न्यूयॉर्क के ट्रंप टावर जैसा भव्य होगा। निवेशकों के लिए विशेष मॉडल तैयार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

junior trump to meet investors in gurugram
junior trump
गुरुग्राम के ट्रंप टावर में निवेश करने वाले निवेशकों से खुद डोनाल्ड ट्रंप जूनियर यहां मिलेंगे। गुरुग्राम गोल्फ कोर्स रोड स्थित आवासीय परियोजना में निवेश करने वाले निवेशकों की मेहमाननवाजी जूनियर ट्रंप द्वारा की जाएगी।

इसके लिए ट्रंप टावर निर्माण करने वाली कंपनी एम3एम तैयारी में जुटी है। इसके बाद न्यूयॉक में निवेशकों का जूनियर ट्रंप विशेष मेहमाननवाजी करेंगे। ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन के ब्रांड लाइसेंस के तहत एम3एम और ट्रिबेका कुल 250 अत्याधुनिक एवं लग्जरी फ्लैट्स का निर्माण करेंगी।

इसमें पहले चरण की श्रेणी में जिन फ्लैट की बिक्री की जाएगी। वह तीन या चार बेडरूम वाले होंगे। इनकी कीमत पांच से दस करोड़ रुपए के बीच होगी। इनका आकार 3500 वर्गफुट से 6000 वर्गफुट के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed