मेट्रो ट्रेन के सामने छलांग लगाई, सुसाइड नोट में सुनाई दर्दभरी कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजादपुर मेट्रो स्टेशन के सामने 50 वर्षीय शख्स ने छलांग लगाने से पहले अपनी जेब में एक सुसाइड नोट छोड़ा जिसमें उसने आत्महत्या की वजह एक दर्दनाक कहानी बताई।
आजादपुर मेट्रो स्टेशन पर सोमवार सुबह एक 50 वर्षीय शख्स ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। व्यक्तिगैस एजेंसी में काम करता था। उसके पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने गैस एजेंसी के मालिक पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की वजह से जहांगीरपुरी से हुडा सिटी सेंटर की ओर जाने वाली मेट्रो सेवा कुछ देर के लिए बाधित रही। सोमवार सुबह साढ़े सात बजे मेट्रो पुलिस को आजादपुर मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति के ट्रेन के सामने छलांग लगाकर खुदकुशी करने की सूचना मिली।
जेब से उसका पहचान पत्र और एक सुसाइड नोट मिला
पुलिस के पहुंचने से हपले सीआईएसएफ और मेट्रो कर्मियों ने जख्मी व्यक्ति को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तलाशी के दौरान मरने वाले व्यक्ति के जेब से उसका पहचान पत्र और एक सुसाइड नोट मिला।
ईश्वर (50) मूलत: नेपाल का रहने वाला था और परिवार के साथ मॉडल टाउन इलाके में रहता था। वह मॉडल टाउन स्थित एक गैस गोदाम में पिछले 20 सालों से काम करता था। उसने अपने सुसाइड नोट में गैस गोदाम के मालिक पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है।
मेट्रो पुलिस उपायुक्त जीतेंद्र मणि ने बताया कि मृतक ने अपने सुसाइड नोट में इस बात का खुलासा नहीं किया है कि मालिक उसे किस तरह से परेशान कर रहा था। फिलहाल पुलिस उसके परिवार वालों और गैस गोदाम में काम करने वालों से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है।