फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   July THA-rich drinking water supply

टीएचए में जुलाई से भरपूर पेयजल आपूर्ति

Mon, 05 May 2014 11:44 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 05 May 2014 11:44 PM IST
विज्ञापन
July THA-rich drinking water supply

दो महीने के इंतजार के बाद टीएचए में

विज्ञापन
भरपूर पेयजल सप्लाई शुरू हो जाएगी। जल निगम की 44 करोड़ की वाटर सप्लाई स्कीम अंतिम चरण में है।

जल निगम के अधिकारी दो महीने में स्कीम को पूरा कर टीएचए की कालोनियों में पेयजल आपूर्ति शुरू करने का दावा कर रहे हैं। जल्द ही इसे निगम को हैंडओवर किया जाएगा।

केंद्र सरकार की फंडिंग वाली इस योजना में 15 ट्यूबवेल, 4 ओवरहेड टैंक, 3 यूजीआर और 150 किलोमीटर लंबा वाटर डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क बिछाया जाना है।

जल निगम के अधिशासी अभियंता केजी सिंह ने बताया कि महज 8-9 किलोमीटर लंबी लाइन बिछाना बाकी है। 3 ओवरहेड टैंक और 2 यूजीआर में पानी भरकर ट्रायल हो चुका है।

उनका इंदिरा प्रियदर्शनी पार्क में रेनीवेल का निर्माण कार्य भी जल्द ही पूरा हो जाएगा। लेकिन इससे पहले जिन क्षेत्रों में नेटवर्क तैयार हो चुका है, उनमें पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि फिलहाल स्कीम का ट्रायल किया जा रहा है। जुलाई माह में पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद जल्द ही इसे नगर निगम को हैंडओवर कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस योजना के पूरा हो जाने से गगन विहार, पंचशील कालोनी, कृष्णा विहार कुटी, तुलसी निकेतन, गरिमा गार्डन, करहेड़ा, राजीव कालोनी, अर्थला, संजय कालोनी समेत कई क्षेत्रों में पानी की किल्लत दूर हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed