फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Judicial custody of Sourav Das and Ashutosh Ranka extended by two days

Delhi NCR News: सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
जंतर-मंतर पर प्रतिबंध के बावजूद प्रदर्शन करने का आरोप, बुधवार को फिर होगी पेशी
विज्ञापन

पार्टी ने जमानत प्रक्रिया में देरी का लगाया आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन और बढ़ा दी गई है। सोमवार को दोनों को मंदिर मार्ग थाने में नवनियुक्त विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने उनकी हिरासत बढ़ाने की मांग की, जिस पर मजिस्ट्रेट ने दोनों को दो दिन और जेल में रखने का आदेश दिया। अब उन्हें बुधवार को दोबारा पेश किया जाएगा।
दोनों नेता जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के मामले में हिरासत में हैं। आरोप है कि प्रतिबंध लागू होने के बावजूद वे बंद गेट पार कर जंतर-मंतर परिसर में दाखिल हुए थे। वहां सीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने तिरंगा लहराया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया था। 13 अक्तूबर को उन्हें पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।
विज्ञापन

सीजेपी ने आरोप लगाया है कि उसके दोनों नेताओं की रिहाई रोकने के लिए जमानत प्रक्रिया जानबूझकर धीमी की जा रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर दावा किया कि दोनों को जेल में रखने के लिए हर संभव तरीका अपनाया जा रहा है, जबकि उन्हें हिरासत में रखने का कोई कानूनी आधार नहीं है। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि जमानत के लिए पेश किए गए जमानतदारों के दस्तावेज अस्पष्ट कारणों से खारिज कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले रविवार को मामले की सुनवाई कर रहे विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने अज्ञात लोगों से धमकी मिलने की बात कही थी। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। सोमवार को नए मजिस्ट्रेट के समक्ष मामले की सुनवाई हुई, लेकिन दोनों नेताओं को राहत नहीं मिली। अब उनकी जमानत और हिरासत को लेकर अगली कार्रवाई बुधवार की पेशी के दौरान सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed