फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Judge quits hearing from Virbhadra And his wife corruption case

वीरभद्र, उनकी पत्नी की याचिका पर सुनवाई से न्यायाधीश ने किया खुद को अलग

Thu, 24 Jan 2019 02:39 PM IST
shubham भाषा, दिल्ली
भाषा, दिल्ली Published by: shubham Updated Thu, 24 Jan 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
Judge quits hearing from Virbhadra And his wife corruption case
आय से अधिक सम्पत्ति मामले में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह के खिलाफ आरोप तय करने संबंधी निचली अदालत के आदेश के खिलाफ दायर याचिका की सुनवाई से दिल्ली उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश ने आज खुद को अलग कर लिया।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता ने कहा कि मामले को शुक्रवार को किसी अन्य न्यायाधीश के समक्ष सूचीबद्ध किया जाएगा। सीबीआई द्वारा दर्ज मामले में निचली अदालत ने 10 दिसंबर 2018 को वीरभद्र सिंह, उनकी पत्नी और सात अन्य के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया था। इसके बाद वीरभद्र और उनकी पत्नी ने बुधवार को उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। 
विज्ञापन


निचली अदालत ने आगे की सुनवाई के लिए 29 जनवरी की तारीख तय की थी। इस दिन दंपति और अन्य आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed