फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   judge mm lovleen is going to hear national herald case in patiala house court

सोनिया-राहुल की किस्मत का फैसला करने वाले ये जज हैं खास

Sat, 19 Dec 2015 07:46 PM IST
Updated Sat, 19 Dec 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन
judge mm lovleen is going to hear national herald case in patiala house court

नेशनल हेराल्ड केस में आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी सहित छह बड़ी हस्तियों को दिल्ली की एक मेट्रोपोलिटन कोर्ट में पेश होना है।

विज्ञापन


इस मामले की सुनवाई करने वाले मेट्रोपोलिटन मैजिस्ट्रेट लवलीन सिंह का कैरियर भी उतना ही दिलचस्प है। वैसे तो लवलीन का जज के तौर पर अनुभव महज सात साल का ही है लेकिन, इस थोड़े से समय में ही उन्होंने दिल्ली के लीगल सर्किट में अपना सिक्का जमा लिया है।
विज्ञापन


दिल्ली में कानूनी जानकारों के बीच लवलीन अपने काम के प्रति अपनी प्रतिबद्घ और ईमानदार जज के तौर पर जाने जाते हैं। हालांकि इस केस में सभी को गोमती मनोचा ने पहली बार समन जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा के करनाल की रहने वाले एमएम लवलीन ने इसी साल एक अक्टूबर को पटियाल हाउस कोर्ट के जज के तौर पर अपनी पारी शुरु की। इससे पहले दो साल तक वह दिल्ली के ही साकेत जिला न्यायालय में दो साल तक अपनी सेवा दे चुके हैं।

हरियाणा में करते थे आपराधिक मामलों की सुनवाई

judge mm lovleen is going to hear national herald case in patiala house court

लवलीन ने आठ अक्टूबर को पहली बार नेशनल हेराल्ड केस की सुनवाई की थी। हालांकि उस दिन छह में से कोई भी आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुआ था।

असल में इस मामले में आरोपी छह आरोपियों ने विभिन्न आधारों पर कोर्ट में पेशी के लिए कुछ समय मांगा था जिसे जज एमएम लवलीन ने स्वीकार करते हुए 19 अक्टूबर को पेश होने का आदेश दिया था।

जज के तौर पर दिल्ली में अपना कैरियर शुरु करने से पहले लवलीन ने हरियाणा की अदालतों में भी जज के तौर पर काम किया है। हरियाणा में लवलीन आपराधिका मामलों की सुनवाई करते थे।

वकीलों में भी लोकपिय्र हैं जज लवलीन

judge mm lovleen is going to hear national herald case in patiala house court

दिल्ली के न्यायिक क्षेत्र में अपने उदार स्वभाव के लिए पहचान रखने वाली लवलीन के बारे में ये बात भी प्रचलित है कि उन्होंने अपने कैरियर में मुश्किल से ही कोई अवकाश लिया है।

बेहद मृदुल स्वभाव वाली लवलीन को केवल उनके समकक्ष जज या उनके सहयोगी ही नहीं बल्कि दिल्ली के वकील भी उन्हें उतना ही पसंद करते हैं।

दिल्ली के न्यायिक क्षेत्र में अपने उदार स्वभाव के लिए पहचान रखने वाली लवलीन के बारे में ये बात भी प्रचलित है कि उन्होंने अपने कैरियर में मुश्किल से ही कोई अवकाश लिया है।

बेहद मृदुल स्वभाव वाली लवलीन को केवल उनके समकक्ष जज या उनके सहयोगी ही नहीं बल्कि दिल्ली के वकील भी उन्हें उतना ही पसंद करते हैं।

हालांकि, शनिवार को जब राहुल गांधी और सोनिया गांधी सहित पांचो आरोपी लवलीन के कोर्ट में पेश हुए तो उन्होंने पांच मिनट की सुनवाई के बाद ही आरोपियों को जमानत दे दी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 20 फरवरी को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed