{"_id":"5e19f5d08ebc3e880072a9b4","slug":"jp-nadda-says-aap-pretends-to-work-by-making-false-announcements-in-three-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महीनों में ताबड़तोड़ झूठी घोषणाएं कर काम करने का नाटक कर रही हैं आप : जेपी नड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महीनों में ताबड़तोड़ झूठी घोषणाएं कर काम करने का नाटक कर रही हैं आप : जेपी नड्डा
Sat, 11 Jan 2020 09:50 PM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sat, 11 Jan 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
BJP working President JP Nadda
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभाओं में बैठकों का दौर भाजपा ने शुरू कर दिया है। बैठक में केंद्रीय नेतृत्व शिरकत कर कार्यकर्ताओं को चुनाव की बारीकिया समझा रहे है। इस बैठक को भाजपा ने विजय संकल्प का नाम दिया है। इस कड़ी में रोहतास नगर, बाबरपुर, त्रिलोकपुरी, पटपड़गंड, लक्ष्मी नगर व गांधी नगर के कार्यकर्ताओं को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने विजय मंत्र दिया।
इस मौके पर जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा एक मात्र ऐसा संगठन है जिसकी संरचना कार्यकर्ताओं को समर्पित है। हमारा कार्यकर्ता हमारा बल है जो भाजपा की सरकार हर राज्य में बनाने के लिए काम करता है। दिल्ली की सत्ता में नकारात्मक केजरीवाल सरकार बैठी है जिसने दिल्ली में 57 महीने तो काम किया नहीं, लेकिन आखरी तीन महीनों में ताबड़तोड़ झूठी घोषणाएं कर काम करने का नाटक कर रही हैं।
जनता को झूठे प्रचार की चासनी में डूबोकर झूठ का ऐसा शहद चटाया जा रहा है कि जैसे कितना काम हुआ हो, हमें ऐसी झूठी केजरीवाल सरकार की नाकामियों को घर घर तक ले जाना है। घर घर जाकर लोगों से सम्पर्क कर मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के बारें में बताना है।
विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि हमें अपने कार्यकर्ताओं पर पूर्ण विश्वास है, उनकी मेहनत ने ही हमें एक बार निगम और फिर लोकसभा चुनाव में विजय का अमृत दिया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में विजय के लक्ष्य को साधना हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि हमारी सरकार दिल्ली में काफी अधिक समय से नहीं है।
चुनाव के समय की गई हमारी मेहनत हमें विजय का सिरमौर पहना सकती है। कार्यक्रम संयोजक प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि एक तरफ दिल्ली की जनता के सामने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काम करने का तरीका है जिसमें जो कथनी है वो ही करनी है, वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी की सरकार के काम करने का तरीका है जिसमें जो कहा जाता है वो बिल्कुल नहीं किया जाता है। झूठ बोलना और इस तरीके से बोलना की वो सच नजर आए आम आदमी पार्टी के संस्कारों में हैं।