फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JP Nadda said in women s conference PM Modi encouraged women leadership

महिला सम्मेलन में जेपी नड्डा बोले: पीएम मोदी ने महिला नेतृत्व को दिया बढ़ावा; घमंडिया भ्रष्टाचारियों का गठबंधन

Sun, 19 May 2024 09:28 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 19 May 2024 09:28 PM IST
सार

जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2029 की लोकसभा के लिए नारी वंदन अधिनियम बनाकर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया। 

विज्ञापन
JP Nadda said in women s conference PM Modi encouraged women leadership
महिला सम्मेलन को संबोधित करते जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के सेक्टर-10 में रविवार को महिला मोर्चा की ओर से आयोजित सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अंदर मल्टीटास्किंग स्किल होती है और इस स्किल को प्रधानमंत्री ने पहचाना है। महिला सशक्तिकरण का परिणाम है कि संसद में 78 महिला सांसद हैं, जिनमें से 41 सांसद भाजपा की हैं। इस मौके पर उन्होंने महिला शक्ति से भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर की जीत को बड़ी जीत में बदलने का आह्वान किया।

विज्ञापन


रविवार को फरीदाबाद पहुंचे जेपी नड्डा ने महिलाओं के सम्मान में भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2029 की लोकसभा के लिए नारी वंदन अधिनियम बनाकर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया। महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाते हुए महिलाओं को देश की रक्षा, वित्त और विदेश मंत्री बनाने का साहस देश में किसी ने किया तो नरेंद्र मोदी ने किया। इसके साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा कमेटी में सुषमा स्वराज और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को स्थान दिया गया। बूथ स्तर तक की कमेटिओं में महिलाओं को भागीदारी देने का काम भाजपा ने किया।
विज्ञापन


केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डॉ. सुधा यादव ने कहा कि महिलाओं के लिए जितने काम मोदी सरकार ने किए हैं, उतने काम पिछले 60 सालों में भी नहीं हुए। उन्होंने कहा कि हमारी बच्चियां आज देश की सेना में जाकर देश की सुरक्षा कर रही हैं और फाइटर प्लेन उड़ा रही हैं। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने कहा कि सही मायने में महिलाओं को जो आजादी मिली है वह मोदी सरकार में मिली है। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, विधायक नरेंद्र गुप्ता, पूर्व महापौर सुमनबाला, वरिष्ठ महिला नेत्री नीरा तोमर, महिला मोर्चा अध्यक्ष राजबाला सरदाना, आशावती, जिला प्रभारी महिला मोर्चा नीना राठी, प्रदेश सचिव गीता रेक्सवाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed