{"_id":"598fe3854f1c1bee2c8b4657","slug":"jp-builder-md-crowded-i-noida-and-fight-with-guards","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेपी बिल्डर के एमडी को भीड़ ने घेरा, अंदर घुसने पर गार्डों से हुई धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेपी बिल्डर के एमडी को भीड़ ने घेरा, अंदर घुसने पर गार्डों से हुई धक्का-मुक्की
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 13 Aug 2017 03:26 PM IST
सार
जेपी बिल्डर के दफ्तर पर गुस्साए निवेशकों ने की तोड़फोड़
निवेशक अंदर घुसने लगे तो सुरक्षा गार्डों के विरोध पर हुआ हंगामा
लोगों ने एमडी मनोज गौड़ को घेरा, गार्डों से हुई धक्का-मुक्की
400 निवेशक पहुंचे थे सेक्टर-128 स्थित कार्यालय पर
27 हजार फ्लैट बनने हैं नोएडा-ग्रेटर नोएडा में जेपी के
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेपी समूह की कंपनी जेपी इंफ्राटेक के दिवालिया होने के कगार पर पहुंचने से निवेशकों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। करीब 400 निवेशक सुबह जेपी विशटाउन प्रोजेक्ट के सेक्टर-128 स्थित दफ्तर पर पहुंच गए।
विज्ञापन
निवेशक अंदर घुसने लगे तो सुरक्षा गार्डों ने विरोध किया। इस पर गुस्साए निवेशकों ने परिसर में जमकर तोड़फोड़ की और कंपनी के एमडी मनोज गौड़ को घेर लिया। सुरक्षा गार्डों ने जैसे-तैसे गौड़ को निवेशकों के बीच से निकाला।
विज्ञापन
इसके बाद निवेशक कार्यालय पर धरना देने बैठ गए। सूचना पाकर भारी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया और मामले को संभाला। जेपी बिल्डर को दिवालिया होने की सूची में डालने की सूचना के बाद से ही करीब 27 हजार फ्लैट निवेशकों की नींद उड़ी हुई है।
विज्ञापन
खाना-पीना तक छूट गया है। शुक्रवार को भी निवेशक ों ने धरना-प्रदर्शन किया था, लेकिन बिल्डर के सुरक्षा गार्डों ने उनको अंदर नहीं जाने दिया था। शनिवार को निवेशकों ने जेपी के आफिस में घुसने का प्रयास किया तो सुरक्षा गार्डों ने विरोध किया। इससे गुस्साए निवेशकों ने सुरक्षा गार्डों को धकेल दिया और पुलिस से भी नोकझोंक हुई।
अधिक संख्या होने के कारण निवेशक जबरन अंदर घुस गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। कुछ निवेशकों ने प्रदर्शनकारियों को तोड़फोड़ करने से रोका और कार्यालय में पहुंचकर धरने पर बैठ गए।