{"_id":"657551aaf365d0c726028df8","slug":"journalist-soumya-vishwanathan-s-father-passes-away-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Soumya Vishwanathan: दो हफ्ते पहले बेटी को दिलाया था इंसाफ, पत्रकार सौम्या विश्वनाथन के पिता का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Soumya Vishwanathan: दो हफ्ते पहले बेटी को दिलाया था इंसाफ, पत्रकार सौम्या विश्वनाथन के पिता का निधन
Sun, 10 Dec 2023 11:20 AM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:20 AM IST
विज्ञापन
सौम्या विश्वनाथन और माता-पिता (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी पत्रकार सौम्या विश्वनाथन के पिता एमके विश्वनाथन का शनिवार को निधन हो गया। सौम्या विश्वनाथन की सितंबर 2008 की रात को अपने काम से लौटते समय राष्ट्रीय राजधानी में हत्या कर दी गई थी। बेटी सौम्या के हत्यारों को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के दो हफ्ते बाद ही पिता का निधन हो गया। 82 वर्षीय एमके विश्वनाथन की उनकी बेटी के 41वें जन्मदिन के ठीक एक दिन बाद निधन हो गया।
विज्ञापन
सौम्या के हत्यारों को 25 नवंबर को दोषी ठहराया गया और उम्रकैद की सजा सुनाई गई, कोर्ट ने चार दोषियों - रवि, अमित, बलजीत और अजय को 18 अक्टूबर को दोषी पाया गया था। पांचवें दोषी, अजय सेठी को उनकी मदद करने के लिए तीन साल की जेल हुई। 18 अक्टूबर को अदालत ने रवि कपूर, अमित शुक्ला, बलजीत मलिक और अजय कुमार को धारा 302, और महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) प्रावधानों के तहत संगठित अपराध करने के लिए दोषी ठहराया था।
विज्ञापन
वहीं, मामले में पांचवें आरोपी अजय सेठी को धारा 411 और मकोका प्रावधानों के तहत संगठित अपराध को बढ़ावा देने, सहायता करने या जानबूझकर मदद करने और संगठित अपराध की आय प्राप्त करने की साजिश रचने के लिए दोषी ठहराया गया था।
विज्ञापन