अक्षय के परिवार ने सीएम शिवराज के प्रस्ताव को ठुकराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवंगत पत्रकार अक्षय सिंह के परिवार से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
मुलाकात के बाद शिवराज ने कहा कि अक्षय की मौत का सच सामने लाना मेरा मिशन है। हम बेहतर तरीके से जांच की कोशिश कर रहे हैं।
अक्षय के परिवार के साथ खड़े हैं और उनकी हरसंभव मदद करेंगे। उन्होंने अक्षय की बहन को नौकरी उपलब्ध कराने में मदद का आश्वासन दिया। आर्थिक मदद देने की भी बात की। हालांकि इस प्रस्ताव को परिवार वालों ने ठुकरा दिया है।
मुलाकात के बाद अक्षय की बहन का कहना था कि मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश सरकार से हर संभव मदद का भरोसा दिया। परिजनों ने मौत की वजह व निष्पक्ष जांच की मांग मुख्यमंत्री के सामने रखी।
मां ने कहा हमें किसी चीज की जरूरत नहीं
अक्षय की मां का भी कहना था कि परिवार को किसी चीज की जरूरत नहीं है लेकिन मामले की गहन जांच होनी चाहिए। यह पता लगना चाहिए कि रहस्यमयी मौत अक्षय की कैसे हो गई।
आर्थिक मदद व नौकरी की मुख्यमंत्री की पेशकश को एक तरीके से परिजनों ने ठुकरा भी दिया। अक्षय सिंह के घर पर करीब आधा घंटा तक रुके चौहान ने कहा कि मैं यहां परिवार से मिलने के लिए आया था, जिसे भारी क्षति हुई है। मैं उनके परिवार के साथ खड़ा हूं।
एक मां ने अपना बेटा खोया है, एक बहन ने भाई। मैंने परिवार को हर प्रकार की सहायता और मौत के कारण की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। मैं चाहता हूं कि सच सामने आना चाहिए और हमने विसरा नमूने दिल्ली में एम्स को भेजे हैं।
केजरीवाल ने भी की थी नौकरी की पेशकश
मध्य प्रदेश भवन में परिजन को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराने का प्रावधान है। मैंने फैसला परिवार पर छोड़ दिया है। मैं उनके दुख को कम करने के लिए जो कुछ कर सकता हूं करूंगा।
उल्लेखनीय है कि अक्षय की पिछले दिनों झबुआ में रहस्यमयी हालात में मौत हो गई थी। वह उस लड़की के मां-बाप का साक्षात्कार लेने गए थे जिसका शव व्यापम घोटाले में नाम आने के बाद रेल पटरी के पास मिला था।
बता दें कि बुधवार को ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी अक्षय के परिजनों से मिलने गए थे, उन्होंने भी अक्षय की बहन को नौकरी देने की पेशकश की। लेकिन परिजनों की तरफ से इसे सीधे तौर पर नहीं ठुकराया गया।