फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Job opportunity for fresher.

फ्रेशर्स के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका

Fri, 29 Aug 2014 08:41 AM IST
Updated Fri, 29 Aug 2014 08:41 AM IST
विज्ञापन
Job opportunity for fresher.

बेरोजगारों के लिए ‘अच्छे दिन’ आ गए हैं, क्योंकि पिछले साल के मुकाबले इस साल जुलाई में नौकरी के मौकों में 20 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नौकरी डॉट कॉम की हायरिंग एक्टिविटी रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले दिन और अच्छे होंगे।

विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक नौकरी देने के मामले में आईटी-बीपीएम इंडस्ट्री सबसे ऊपर है।

इनमें भी फ्रेशर्स और चार से पांच साल का अनुभव रखने वाले युवाओं के लिए नौकरियों के सबसे ज्यादा मौके हैं। इतना ही नहीं अगले छह महीनों में और सुधार होगा। दरअसल, ये रिपोर्ट नई नौकरी, सेक्टर, इंडस्ट्री, वर्क एक्सपीरियंस की डिमांड के आधार पर तैयार की गई है।
विज्ञापन


आईटी-बीपीएम सेक्टर में कोर आईटी और आईटी इंबेडिड सविर्सेज में काम करने वालों की मांग सबसे ज्यादा है। लेकिन, सेल्स अभी भी ऐसा एरिया है जो जॉब के मामले में टॉप सेग्मेंट में सबसे पीछे है। इतना ही नहीं सप्लाई चेन सेल्स से 7 के मुकाबले 16 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्केटिंग एंड एडवरटाइजिंग के मौके बैंकिंग एंड इंश्यारेंस से कहीं ज्यादा हैं। प्रोजेक्ट मैनेजमेंट फिसड्डी साबित रहा है, जिसमें पिछली जुलाई के मुकाबले छह फीसदी की गिरावट हुई है। प्रोडक्शन एंड मेंटीनेंस में सिर्फ एक फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

अगले छह महीने और बेहतर हो जाएंगे मौके

Job opportunity for fresher.

इंफो एज (इंडिया) लिमिटेड के एमडी और सीईओ हितेश ओबेरॉय के मुताबिक हायरिंग एक्टिविटी धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है। अगले छह महीनों में और बेहतर नतीजे देखने को मिलेंगे। खास तौर से आईटी-सर्विसेज देश के तमाम सेक्टरों में सबसे ज्यादा जॉब के मौके देगा।

इंडस्ट्री में ग्रोथ (फीसदी में)
बीपीएम-32
आईटी-31
बैंकिंग-25
टेलीकॉम-24
ऑटो-16
ऑयल एंड गैस-8 (गिरावट)
फार्मा-6
इंश्योरेंस-4 (गिरावट)

फंग्शनल एरिया में मौके (फीसदी में)
आईटीईएस-33
आईटी-31
एचआर-25
मार्केटिंग-24
फाइनेंस-21
बैंकिंग-11
सेल्स-7

शहरों हायरिंग एक्टिविटी (फीसदी में)
पुणे-31
चेन्नई-27
हैदराबाद-27
दिल्ली-25
बैंगलुरू-25
मुंबई-17
कोलकाता-5

वर्क एक्सपीरियंस की डिमांड (फीसदी में)
0 से 3 साल- 33
4 से 7 साल- 37
8 से 12 साल-21
13 से 16 साल- 6
16 से ऊपर- 3

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed