{"_id":"660b0c3155fcc22152013725","slug":"job-fair-for-ug-pg-students-in-delhi-university-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU: दिल्ली विश्वविद्यालय में लगने जा रहा है 'रोजगार मेला', छात्रों को 3.50 से लेकर 8 लाख तक के मिलेंगे पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DU: दिल्ली विश्वविद्यालय में लगने जा रहा है 'रोजगार मेला', छात्रों को 3.50 से लेकर 8 लाख तक के मिलेंगे पैकेज
Tue, 02 Apr 2024 01:04 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 02 Apr 2024 01:04 AM IST
सार
डीयू का सेंट्रल प्लेसमेंट सेल शैक्षणिक 2023-24 के अंतर्गत दो दिवसीय जॉब मेला आयोजित करने जा रहा है। 24-25 अप्रैल को आयोजित होने वाले इस मेले में यूजी-पीजी के अंतिम वर्ष के विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय यूजी-पीजी विद्यार्थियों के लिए एक बार फिर रोजगार प्राप्त करने के दरवाजे खुलेंगे। दरअसल, डीयू का सेंट्रल प्लेसमेंट सेल शैक्षणिक 2023-24 के अंतर्गत दो दिवसीय जॉब मेला आयोजित करने जा रहा है। 24-25 अप्रैल को आयोजित होने वाले इस मेले में यूजी-पीजी के अंतिम वर्ष के विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं। इसमें 20 से अधिक कंपनियों के पहुंचने की संभावना है। इसके बाद इस सत्र के लिए एक अंतिम प्लेसमेंट ड्राइव भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (सीपीसी) से जुड़े अधिकारी के अनुसार इस जॉब मेले में विद्यार्थियों को कंपनियों के समक्ष उपस्थित होने का मौका मिलेगा। सात अप्रैल तक कंपनियों को अपना पंजीकरण कराना है। इस पंजीकरण प्रक्रिया के तहत 20 से अधिक कंपनियां कैंपस पहुंचेंगी। लगभग दो साल पहले सीपीसी की ओर से इस तरह से जॉब मेले की शुरूआत की गई थी। इसमें यूजी-पीजी स्तर के अंतिम वर्ष के छात्रों को नौकरी का मौका मिलेगा। ज्यादा से ज्यादा छात्रों को नौकरी के अवसर मिले, इसके लिए एक छात्र एक से अधिक कंपनियों के समक्ष उपस्थित हो सकेगा।
विज्ञापन
3.50 लाख से लेकर 8 लाख तक के मिलेंगे पैकेज
जॉब मेले में छात्रों को अच्छे सैलेरी पैकेज मिलने की संभावना है। कंपनियां छात्रों को वार्षिक 3.5 लाख से लेकर 8 लाख रुपये तक की पेशकश कर सकती हैं। जॉब मेले में वही विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं जिन्होंने सेंट्रल प्लेसमेंट सेल के तहत अपना पंजीकरण कराया है। कंपनियों की ओर से चयनित होने के बाद उन्हें फाइनल परीक्षाओं के बाद जून-जुलाई से नियुक्ति दी जा सकती है। वहीं प्रशासन इसके बाद प्लेसमेंट ड्राइव की तैयारी कर रहा है, जिसके लिए अन्य कंपनियों से बातचीत की जा रही है जिससे कि इस सत्र में विद्यार्थियों को अच्छे प्लेसमेंट ऑफर प्राप्त हो सकें। मालूम हो कि इससे पहले सेल ने फरवरी में प्लेसमेंट व इंटर्नशिप ड्राइव चलाया था।
विज्ञापन