फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Job and Internship Fair Held at Miranda House

Delhi NCR News: मिरांडा हाउस में लगा जॉब और इंटर्नशिप मेला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
-कॉलेज में जनवरी 2027 से एआई आधारित 15 नए पाठ्यक्रम भी होंगे शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज में सोमवार को वार्षिक रोजगार, प्रशिक्षुता और ज्ञान मेला आयोजित किया गया। इसमें एक हजार से अधिक विद्यार्थियों और 50 से ज्यादा कंपनियों ने भाग लिया। मेले में विद्यार्थियों को नौकरी और कॅरिअर से जुड़ी नई जानकारियां मिलीं।
मेले में परामर्श, वित्त, खुदरा, प्रकाशन, विपणन, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी कंपनियां शामिल हुईं। इनमें जोमैटो, इंडिगो और मुथूट फाइनेंस प्रमुख रहीं। मेले के उद्घाटन कार्यक्रम में मिरांडा हाउस की प्राचार्या बिजयालक्ष्मी नंदा और प्लेसमेंट सेल की संयोजक हेना सिंह उपस्थित थीं। प्राचार्या ने कॉलेज की नई 32 घंटे की इंटर्नशिप एक्सटर्नशिप योजना की जानकारी दी। इस योजना के लिए अब तक 500 से अधिक विद्यार्थी पंजीकरण करा चुके हैं। इस मौके पर प्लेसमेंट सेल के वार्षिक न्यूजलेटर प्रोफेक्टस और ई-मैगजीन का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन

जनवरी से 15 नए कृत्रिम बुद्धिमत्ता पाठ्यक्रम
कॉलेज कृत्रिम बुद्धिमत्ता की बढ़ती मांग को देखते हुए 15 नए पाठ्यक्रम भी शुरू करेगा। प्लेसमेंट सेल की संयोजक हेना सिंह ने बताया कि नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और इरोस एआई विद्या के सहयोग से व्यावसायिक प्रमाणन पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। इस पहल में मिरांडा हाउस नोडल संस्थान के रूप में काम करेगा। जनवरी 2027 से मीडिया और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर आधारित ये पाठ्यक्रम दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed