{"_id":"65ee9a7cc75acc76a40eb8b7","slug":"jnusu-elections-schedule-including-voting-on-22nd-march-and-24th-march-result-2024-03-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चार साल बाद जेएनयू में चुनाव: आज जारी होगी वोटर लिस्ट, 22 मार्च को मतदान; यहां पढ़ें पूरा शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल बाद जेएनयू में चुनाव: आज जारी होगी वोटर लिस्ट, 22 मार्च को मतदान; यहां पढ़ें पूरा शेड्यूल
Mon, 11 Mar 2024 11:20 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 11 Mar 2024 11:20 AM IST
सार
JNU Student Union Elections 2024 : लोकसभा चुनाव से ठीक पहले जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में 22 मार्च को छात्र संघ के चुनाव हैं। चुनाव निकाय चुनाव समिति ने रविवार को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
जेएनयू छात्र संघ चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्र संघ के चुनाव का शंखनाद हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। आज वोटर लिस्ट जारी होगी। वहीं 22 मार्च को चुनाव और 24 मार्च की रिजल्ट आएगा। 2019 के बाद अब 2024 में चुनाव हो रहे हैं।
विज्ञापन
छात्र संघ चुनाव की छात्र लंबे समय से मांग कर रहे थे। जिसके बाद चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 22 मार्च को जेएनयूएसयू चुनाव होंगे और 24 मार्च को अंतिम परिणाम घोषित होगा। मतदाता सूची 11 मार्च 2024 को एक अस्थायी मतदाता सूची जारी की जाएगी। मतदाता सूची में सुधार 12 मार्च को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे के बीच शुरू होगा।
विज्ञापन
वहीं 14 मार्च दिन गुरुवार को नामांकन पत्र दोपहर दो से पांच बजे के बीच जारी किया जाएगा। इसके बाद 15 मार्च दिन शुक्रवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। अगले ही दिन शनिवार को सुबह नौ बजे वैध नामांकन की सूची जारी होगी। इसके बाद सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे के बीच नामांकन वापस लिए जाएंगे।
विज्ञापन
जानकारी के लिए बता दें कि उम्मीदवारों की अंतिम सूची शनिवार को दोपहर तीन बजे अधिसूचित होगी। शनिवार को चुनाव समिति की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की जाएगी. स्कूल स्तर की सामान्य निकाय बैठकें 17 मार्च से 19 मार्च तक आयोजित होंगी। विश्वविद्यालय स्तर की सामान्य निकाय बैठकें 20 मार्च, सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी।