जेएनयू हिंसा में नाम घसीटे जाने पर राष्ट्रीय महिला आयोग पहुंची डीयू छात्रा कोमल शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू हिंसा की आरोपी नकाबपोश लड़की कोमल शर्मा ने राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज करा मामले की जांच कराने की मांग की है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय हिंसा मामले में नकाबपोश लड़की के रूप पहचानी गई दौलतराम कालेज की छात्रा कोमल ने एक राष्ट्रीय समाचार चैनल के निदेशक और रिपोर्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शर्मा जो कि एबीवीपी की कार्यकर्ता है ने आरोप लगाया कि चैनल ने अपने स्टिंग आपरेशन में उन्हें झूठा फंसाया है।
कोमल ने एनसीडब्ल्यू को दी शिकायत में कहा है कि चैनल ने उसे जेएनयू हिंसा में हमलावरों में से एक रूप में नामित किया है। इसके बाद उनका नाम भी खोला गया जिससे उसकी खासी बदनामी हुई है।
चैनल ने उसे हिंसा में शामिल होने की बावत न तो कभी स्पष्टीकरण लिया और न ही उसकी मौजूदगी को लेकर कोई संपर्क ही किया। इसलिए वह आयोग से गुहार करती है कि पूरे मामले की जांच करें।
दिल्ली पुलिस ने माना तस्वीरों में छड़ी लिए कोमल शर्मा ही थी
कोमल को चैनल के कैंपस हिंसा के कथित वीडियों में उस हमलावर महिला के तौर पर दिखाया गया था। जो छड़ी लेकर जा रही है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उसे कोमल के रूप में पहचाना था जिसने अपने चेहरे को हल्के नीले रंग के दुपट्टे से ढंका हुआ था।
सोशल मीडिया पर इस वीडियों के वायरल होने के बाद से कोमल से संपर्क नहीं हो पा रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया था की पूछताछ के लिए शर्मा को शनिवार से संपर्क किया जा रहा है। लेकिन उनका फोन लगातार बंद आ रहा था।
जांच कर रही दिल्ली पुलिस की सेल ने अब तक नौ लोगों को हिंसा के संदर्भ में पूछताछ के लिए तलब किया है। पुलिस ने नोटिस जारी कर उनसे जांच में शामिल होने के लिए कहा है। इन नौ संदिग्धों में से सात वाम दलों के संगठनों से हैं। इसमें आइशी घोष समेत दो लोगों सोमवार को पुलिस के सामने पेश हुए ।
चैनल पर स्गिंट में दिखने वाले अक्षत अवस्थी और रोहित शाह ने जांच में शामिल होने से इंकार कर दिया। जेएनयू हिंसा मामले में 37 लोगों को जिम्मेदार बताया गया है। 5 जनवरी को हुई हिंसा में 20 विद्यार्थी घायल हुए थे।
Delhi: Komal Sharma, a student of Delhi University, approached National Commission for Women (NCW), complaining that her name has been maligned. NCW has written to the media houses as well as to Delhi Police to look into the matter.
— ANI (@ANI) January 15, 2020
कोमल हमारी कार्यकर्ता, नकाब के पीछे वह नहीं थी : एबीवीपी
जेएनयू हिंसा मामले में जिस नकाबपोश लड़की की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, पुलिस उसे डीयू के दौलतराम कॉलेज की छात्रा कोमल बता रही है। इस लड़की को एबीवीपी कार्यकर्ता भी बताया गया था। उधर, एबीवीपी का कहना है कि कोमल शर्मा उसकी कार्यकर्ता है, लेकिन जेएनयू हिंसा में जिस नकाबपोश लड़की की तस्वीर वायरल हुई है, वह कोमल नहीं है और न ही उसकी कार्यकर्ता। संगठन का कहना है कि पुलिस जांच करे कि नकाब के पीछे कौन थी।
जेएनयू परिसर में हुई हिंसा में सामने आ रहे वीडियो में एक लड़की चेक शर्ट पहने और हाथ में डंडा लिए दिखी है। इसके चेहरे पर नकाब है। एबीवीपी के प्रदेश मंत्री सिद्धार्थ यादव ने कहा कि कोमल शर्मा नाम की हमारी कार्यकर्ता है, वर्तमान में वह किसी पद पर नहीं है। नकाब लगाए जिस लड़की के वीडियो वायरल हो रहे हैं, वह हमारी कार्यकर्ता कोमल नहीं है। उनका कहना है कि यह गंभीर मामला हैै।
लिहाजा पुलिस जांच करे कि नकाब के पीछे कौन लड़की है, जिसे बेवजह एबीवीपी से जोड़ा जा रहा है। यह पूछने पर कि क्या एबीवीपी अपने स्तर पर इस मामले में कुछ करेगी, उन्होंने कहा कि कोई भी कदम उठाने से पहले कार्यकर्ता से हमारी बात होना जरूरी है। कार्यकर्ता से बात हो जाने के बाद ही एबीवीपी आगे कुछ भी जानकारी साझा कर सकेगी।
डीयू छात्रा का ऑडियो वायरल पुलिस का कॉलेज को नोटिस
पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो में जेएनयू में डंडा लेकर दिखाई दिख रही युवती दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के दौलतराम कॉलेज की छात्रा है। अब इसका एक ऑडियो वायरल हो रहा है।
छात्रा से उसका एक सीनियर पूछ रहा है कि वह मुनिरका की तरफ क्या कर रही थी तो छात्रा का कहना था कि किसी को कुछ बताना मत। उसका जेएनयू का वीडियो वायरल हो रहा है। कुछ बताने पर उसकी पहचान हो जाएगी।
एसआईटी के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कोमल शर्मा नाम की छात्रा दिल्ली विश्वविद्यालय के पास स्थित मौरिस नगर के विजय नगर में रहती है। वह यहां एक पीजी में रहती है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी छात्रा के पीजी का पता नहीं मिला है। पुलिस ने उसके कॉलेज में नोटिस भेज दिया है। हालांकि उसका मोबाइल पिछले शनिवार से ही बंद आ रहा है।