फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNU VC said decision to increase hostel fees is not taken in hurry

जेएनयू वीसी का दावा, जल्दबाजी में नहीं लिया हॉस्टल फीस बढ़ाने का निर्णय

Mon, 13 Jan 2020 04:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 13 Jan 2020 04:52 AM IST
विज्ञापन
JNU VC said decision to increase hostel fees is not taken in hurry
जेएनयू वीसी - फोटो : सोशल मीडिया

जेएनयू के कुलपति प्रो. एम. जगदीश कुमार ने दावा किया है कि हॉस्टल फीस बढ़ाने का निर्णय जल्दबाजी में नहीं लिया गया था। इसके लिए वर्ष 2016 में एक समिति का गठन किया गया था। मुझे विश्वास है कि वार्डन स्तर पर इसे लेकर कई चर्चाएं हुईं। 

विज्ञापन


कुलपति का कहना है कि जो कुछ भी अतीत में हुआ, उसे छोड़ देना चाहिए। हमें विश्वविद्यालय के कामकाज को सही तरीके से चलाने और सकारात्मक भविष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छात्रावासों में रहने वाले बाहरी लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। सभी वार्डनों से अनुरोध किया गया है कि वे ऐसे बाहरी लोगों की पहचान करें, जिससे कार्रवाई की जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों को विरोध करने का अधिकार है, लेकिन वह सभ्य तरीके से किया जाना चाहिए। उन्होंने छात्रों से कक्षाओं में लौटने और अकादमिक गतिविधियों में भाग लेने की अपील की है। नए सेमेस्टर की कक्षाएं 13 जनवरी से शुरू हो जाएंगी। 

प्रशासन ने फैकल्टी सदस्यों को विश्वविद्यालय में स्थिति सामान्य बनाने के लिए उठाए गए कदमों के विषय में भी बताया है। प्रशासन के अनुसार शिक्षक खुश हैं कि कक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। प्रशासन अब सकारात्मक रूप से आगे की ओर देख रहा है।


उधर, जेएनयू रेक्टर चिंतामणि महापात्रा ने कहा कि छात्रों को विरोध करने का अधिकार है, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि इसे नियम और कानून के तहत लोकतांत्रिक तरीके से किया जाना चाहिए। 

उनका कहना है कि छात्रों को बहिष्कार करने का अधिकार है, लेकिन परिसर में प्रवेश करने से फैकल्टी को रोकने का कोई अधिकार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed