फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNU Teachers' Association lodges complaint with CVC against IQAC Director

Delhi NCR News: जेएनयू शिक्षक संघ ने आईक्यूएसी निदेशक के खिलाफ सीवीसी में की शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
-सेवानिवृत्ति से पहले निदेशक को हटाने की मांग, ओएसडी बनाने की चल रही है तैयारी
विज्ञापन


-अपार ग्रेडिंग में मनमानी और पदोन्नति रोकने का भी जेएनयू शिक्षक संघ ने लगाया आरोप

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) शिक्षक संघ ने कुलपति प्रो. शांतिश्री डी. पंडित और आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के निदेशक प्रो. पीआर कुमारस्वामी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शिक्षक संघ ने कई गंभीर आरोप लगाए है। शिक्षक संघ ने दावा किया है कि कुमारस्वामी के खिलाफ नियुक्तियों में कथित अनियमितताओं को लेकर सवाल उठने के बावजूद उन्हें आईक्यूएसी निदेशक पद से नहीं हटाया जा रहा है।

जेएनयू शिक्षक संघ के अध्यक्ष सैयद अख्तर हुसैन और सचिव अविनाश कुमार के अनुसार आईक्यूएसी निदेशक का कार्यकाल 30 सितंबर को खत्म होने जा रहा है। इसके बाद भी उन्हें कुलगुरु कार्यालय में विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) के रूप में बनाए रखने की तैयारी की जा रही है। शिक्षक संघ ने नियुक्ति में अनियमितताओं के संबंध में निदेशक के खिलाफ केंद्रीय सतर्कता आयोग(सीवीसी) में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। इसमें निदेशक को पद से तत्काल हटाने की मांग की गई है।
विज्ञापन


शिक्षक संघ ने निदेशक पर ऑनलाइन अपार व्यवस्था में भी यूजीसी के 2018 नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। दावा है कि कुछ विभागाध्यक्ष निर्धारित मानकों के बावजूद शिक्षकों को कम ग्रेड दे रहे हैं। संघ के अनुसार आईक्यूएसी को केवल रिकॉर्ड रखने की भूमिका निभानी चाहिए। लेकिन वह शिक्षकों की ग्रेडिंग में हस्तक्षेप कर रहा है। इसके अलावा जेएनयू शिक्षक संघ ने ने पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए मनमानी शर्तें लगाने का आरोप लगाया है। संघ ने कहा कि अपार और शोध पर्यवेक्षण से जुड़ी अतिरिक्त शर्तों के जरिए कैस पदोन्नति प्रक्रिया को प्रभावित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed