फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNU Teachers' Association asks 29 questions to the Registrar

Delhi NCR News: जेएनयू शिक्षक संघ ने रजिस्ट्रार से पूछे 29 सवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
-प्रशासन पर पदोन्नति में भेदभाव सहित नियुक्ति में अनियमितता के लगाए आरोप
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) शिक्षक संघ ने रजिस्ट्रार प्रो. रवीकेश को पत्र लिखकर प्रशासन पर शिक्षकों के उत्पीड़न, पदोन्नति में भेदभाव और नियुक्तियों में अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस पत्र में शिक्षक संघ ने 29 सवाल उठाते हुए जवाब मांगा है।

जेएनयू शिक्षक संघ के अध्यक्ष सैयद अख्तर हुसैन और सचिव अविनाश कुमार का आरोप है कि सीएएस पदोन्नति प्रक्रिया में पसंदीदा शिक्षकों को जगह दी जा रही है। कई शिक्षकों को जानबूझकर पदोन्नति से वंचित किया गया। उन्होंने कहा, एपीएआर को अनिवार्य बनाने, 2010 और 2018 यूजीसी नियमों के चयन और अदालत जाने के बाद ही मामलों पर कार्रवाई करने जैसी प्रक्रियाओं का आधार क्या है। पत्र में विश्वविद्यालय प्रशासन पर आवास आवंटन में मनमानी, प्रत्यक्ष भर्ती में अनियमितता, आरक्षित पदों पर योग्य उम्मीदवार न होने के दुरुपयोग और चयन प्रक्रियाओं में पारदर्शिता की कमी के आरोप भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed