फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNU Students' Union President accused of mistreating security personnel

Delhi NCR News: जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष पर सुरक्षाकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
-प्रॉक्टर कार्यालय ने नोटिस जारी कर 22 अक्तूबर से पहले पेश होने के दिए निर्देश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष अदिति मिश्रा पर सुरक्षाकर्मियों से मारपीट का आरोप लगा है। उन पर आईएचए के मुख्य द्वार और खिड़की के शीशे तोड़ने का भी आरोप है। इस घटना के बाद प्रॉक्टर कार्यालय ने उन्हें 22 अक्तूबर से पहले पेश होने का नोटिस जारी किया है।
प्रॉक्टर कार्यालय ने यह नोटिस एक शिकायत के आधार पर दिया है। अदिति को अपने बचाव में साक्ष्य पेश करने का मौका मिलेगा। सुनवाई में शामिल न होने पर उनकी अनुपस्थिति में फैसला हो सकता है। नोटिस में दो फरवरी के एक आदेश का भी जिक्र है। उस आदेश के तहत उन्हें परिसर से निष्कासित किया गया था।
विज्ञापन

जेएनयू के छात्रों का दावा है कि करीब 10-12 छात्रों को ऐसे नोटिस मिले हैं। पिछले वर्ष नवंबर में अदिति सहित कुछ छात्रों पर तोड़फोड़ का आरोप लगा था। उन पर डॉ. बीआर अंबेडकर सेंट्रल लाइब्रेरी में बायोमीट्रिक मशीन उखाड़ने का आरोप था। उस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने अदिति और अन्य पदाधिकारियों को निष्कासित किया था। वहीं, तीन अक्तूबर रात से 11 छात्रों की भूख हड़ताल जारी है, जो कई मांगों को लेकर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed