फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNU Students Union Election Committee 2024-25 released the schedule for the elections

JNU Student Union Elections: जेएनयू छात्र संघ चुनाव का बिगुल बजा, 25 अप्रैल को मतदान; 28 को आएंगे नतीजे

Fri, 11 Apr 2025 07:15 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Fri, 11 Apr 2025 07:15 PM IST
सार

चुनाव के संबंध में 17 अप्रैल और 21 अप्रैल को स्कूल जनरल बॉडी मीटिंग का आयोजन किया जाएगा, जबकि 22 अप्रैल को यूनिवर्सिटी जनरल बॉडी मीटिंग आयोजित होगी। 23 अप्रैल को रात आठ बजे से प्रेजिडेंशियल डिबेट शुरू होगी। 

विज्ञापन
JNU Students Union Election Committee 2024-25 released the schedule for the elections
जेएनयू - फोटो : JNU: @www.jnu.ac.in/main/

विस्तार

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ चुनाव को लेकर बिगुल बज गया है। जेएनयू छात्र संघ चुनाव समिति 2024-25 ने चुनाव को लेकर कार्यक्रम जारी कर दिया है। छात्र संघ चुनाव 25 अप्रैल को होगा। चुनाव के परिणाम 28 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। चुनाव की घोषणा होने के साथ आचार-संहिता लागू हो गई है। साथ ही छात्र संगठनों ने भी चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है।

विज्ञापन

15 अप्रैल से कर सकेंगे नामांकन
चुनाव समिति के अनुसार, 13 अप्रैल को संभावित मतदाताओं की सूची प्रदर्शित की जाएगी। 14 अप्रैल को सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक मतदाता सूची में सुधार करवा सकेंगे। इसी दिन दोपहर दो बजे से लेकर शाम पांच बजे तक के बीच नामांकन फॉर्म जारी किए जाएंगे। 15 अप्रैल से चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके तहत 15 अप्रैल को सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक के बीच नामांकन भर सकेंगे। 16 अप्रैल को सुबह दस बजे वैध नामांकन करने वालों की सूची जारी की जाएगी। इसी दिन दोपहर दो बजे तक नामांकन वापस ले सकेंगे। दोपहर तीन बजे अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी होगी।

23 अप्रैल को होगी प्रेजिडेंशियल डिबेट
चुनाव के संबंध में 17 अप्रैल और 21 अप्रैल को स्कूल जनरल बॉडी मीटिंग का आयोजन किया जाएगा, जबकि 22 अप्रैल को यूनिवर्सिटी जनरल बॉडी मीटिंग आयोजित होगी। 23 अप्रैल को रात आठ बजे से प्रेजिडेंशियल डिबेट शुरू होगी। 24 अप्रैल को कोई चुनाव प्रचार नहीं होगा। 25 अप्रैल को सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक और दोपहर ढाई बजे से लेकर शाम साढ़े पांच बजे तक की अवधि के बीच में मतदान होगा। 25 अप्रैल रात नौ बजे से मतगणना शुरू होगी और 28 अप्रैल को अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव आयोजन के लिए 45 सदस्यों की समिति  
जेएनयू छात्र संघ चुनाव के आयोजन के लिए अलग-अलग स्कूलों और सेंटर से 45 सदस्यों की समिति गठित की गई है। इसमें चुनाव समिति का अध्यक्ष विकास को बनाया गया है। इस संबंध में जेएनयू डीन छात्र कार्यालय ने अधिसूचना जारी की है। जेएनयू छात्र संघ चुनावों के संबंध में लिंगदोह समिति के नियमों और शर्तों का पालन कराने के लिए अध्यक्ष जिम्मेदार होगा। चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

शांतिपूर्ण चुनाव के लिए मांगा सहयोग  
चुनाव समिति ने प्रस्तावक और उम्मीदवार की उचित पहचान के उद्देश्य से मतदाता सूची में कोई भी नाम और सुधार नामांकन दाखिल करने से पहले करने के निर्देश दिए है। उम्मीदवारों की अंतिम सूची की घोषणा के बाद जनरल बॉडी मीटिंग के संबंध में घोषणा की जाएगी। शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से चुनाव कराने के लिए चुनाव समिति के अध्यक्ष विकास ने जेएनयू के झेलम हॉस्टल के सीनियर वार्डन को भी पत्र लिखा है। इसमें उनसे सहयोग की मांग की गई है।

विज्ञापन

एक महीने की देरी से हो रहा चुनाव
पिछले वर्ष की तुलना में इस बार छात्र संघ चुनाव करीब एक महीने की देरी से आयोजित हो रहा है। पिछले वर्ष मार्च महीने में चुनाव हुए थे। इस बार 25 अप्रैल को मतदान होगा। चुनाव में देरी को लेकर छात्र संघ ने काफी विरोध भी दर्ज कराया था। इसके बाद प्रशासन ने चुनाव के संबंध में अधिसूचना जारी की थी। इसके अनुसार पीएचडी की दाखिला प्रक्रिया तीन मार्च को संपन्न हुई थी। उस तारीख से छह से आठ हफ्ते के अंदर चुनाव कराने के निर्देश दिए गए थे।

पिछले चुनाव में यह जीते थे
पिछले जेएनयू छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर धनंजय (आइसा), उपाध्यक्ष के पद पर अविजीत घोष (एसएफआई), महासचिव के पद पर प्रियांशी (बापसा) और संयुक्त सचिव के पद पर मोहम्मद साजिद (एआईएसएफ) ने जीत का परचम लहराया था।

चुनाव को लेकर मुख्य तारीख
15 अप्रैल से कर सकेंगे नामांकन
16 अप्रैल को नामांकन ले सकेंगे वापस
23 अप्रैल को प्रेजिडेंशियल डिबेट
25 अप्रैल को होगा मतदान
28 अप्रैल को चुनाव परिणाम होगा घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed