{"_id":"6a68ccceaee1ab82e8098dd5","slug":"jnu-students-union-accuses-delhi-police-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-148047-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जेएनयू छात्र संघ का दिल्ली पुलिस पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जेएनयू छात्र संघ का दिल्ली पुलिस पर आरोप
विज्ञापन
-जेएनयू की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आइशी घोष को हिरासत में लेने का प्रयास किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं एसएफआई नेता आइशी घोष को एकेजी भवन से दिल्ली पुलिस की ओर से हिरासत में लेने के प्रयास का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
छात्र संघ ने बयान में कहा कि आइशी घोष को जंतर-मंतर आंदोलन में सक्रिय भूमिका और दिल्ली पुलिस की निगरानी व्यवस्था को चुनौती देने वाली याचिका के कारण निशाना बनाया जा रहा है। संघ ने कहा कि असहमति की आवाज को अपराध की तरह पेश करना लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान के अनुच्छेद-19 के तहत मिली अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के विपरीत है। छात्रसंघ ने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही और सरकार से विरोध की आवाजों का सम्मान करने की अपील की।