{"_id":"5dee063a8ebc3e1c0266fc4f","slug":"jnu-students-and-teachers-calls-march-to-parliament-house-police-force-ready","type":"story","status":"publish","title_hn":"JNU: छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, राष्ट्रपति भवन की ओर कर रहे थे मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JNU: छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, राष्ट्रपति भवन की ओर कर रहे थे मार्च
Mon, 09 Dec 2019 04:05 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 09 Dec 2019 04:05 PM IST
विज्ञापन
जेएनयू छात्रों पर लाठी चार्ज
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के फीस वृद्धि मामले को लेकर एक बार फिर से बवाल शुरू हो गया है। सोमवार को जेएनयू के छात्र और शिक्षकों ने फीस वृद्धि को लेकर संसद तक मार्च निकालने की अपील की, लेकिन एक बार फिर प्रशासन इस मामले में सख्त नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर उद्योग भवन, केंद्रीय सचिवालय और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। वहीं जेएनयू कैंपस के बाहर भारी फोर्स तैनात है। पुलिस ने परिसर से निकलने के सारे रास्ते बंद कर दिए हैं, ताकि छात्र और शिक्षक बाहर आ कर विरोध मार्च न निकाल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
इधर लोक कल्याण मार्ग ओर उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन पर ट्रेनें नहीं रुक रहीं हैं। इन सभी स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट भी बंद कर दिया गया है।
छात्रों पर लाठीचार्ज
बता दें कि जेएनयू के छात्र फीस वृद्धि को लेकर राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें सरोजिनी नगर के पास ही रोक दिया। इसके बाद पुलिस ने छात्रों पर लाठी बरसाना शुरू कर दिया।
Delhi: Police resorted to lathicharge after a clash with protesting Jawaharlal Nehru University (JNU) students, who were marching towards Rashtrapati Bhawan to meet President over fee hike issue. pic.twitter.com/H0iPeFWKnw
— ANI (@ANI) December 9, 2019