फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNU Student union president kanhaiya

हालत बिगड़ने पर कन्हैया एम्स में भर्ती, चढ़ा ग्लूकोज

Fri, 06 May 2016 12:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 06 May 2016 12:40 PM IST
सार

  • छह किलो कम हुआ वजन, लो ब्लडप्रेशर और डि-हाइड्रेशन भी, एम्स में चढ़ाया गया ग्लोकोज
  • चार अन्य छात्रों ने तबियत बिगड़ने के बाद छोड़ी भूख हड़ताल, सौरभ की हालत पहले से बेहतर

विज्ञापन
JNU Student union president kanhaiya
कन्हैया कुमार एम्स में भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को गंभीर हालत में कैंपस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद उन्हें एम्स शिफ्ट किया गया, जहां उन्हें ग्लूकोज चढ़ाया गया। दूसरी ओर, चार अन्य छात्रों ने भूख हड़ताल छोड़ दी है।  

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रबंधन लगातार छात्रों को भूख हड़ताल छोड़ने और बातचीत से समस्या का हल निकालने पर जोर दे रहा है। इसके बावजूद छात्र अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि विश्वविद्यालय कैंपस स्थित ऐड ब्लॉक पर छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया के साथ 20 छात्र नौ दिन से भूख हड़ताल पर हैं। बृहस्पतिवार सुबह कन्हैया की तबियत अत्यधिक खराब हो गई तो उन्हें कैंपस स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स चढ़ा ग्लूकोज

JNU Student union president kanhaiya
कन्हैया कुमार - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

डॉक्टरों की टीम ने जांच के पाया की भूख हड़ताल के चलते शरीर बेहद कमजोर हो गया है। छह किलो वजन भी कम हुआ है। ब्लडप्रेशर लो होने के साथ-साथ डि-हाइड्रेशन भी हो गया है।

इसके चलते डाक्टरों ने कन्हैया को भूख हड़ताल खत्म करने की हिदायत दी, जिसे उसने मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्हें एम्स शिफ्ट किया गया, जहां उन्हें ग्लूकोज चढ़ाया गया।

उधर, सुनैना, नताशा, संजीव व अवधेश ने तबियत खराब होने पर भूख हड़ताल तोड़ दी। जेएनयू छात्रसंघ संयुक्त सचिव व एबीवीपी पदाधिकारी सौरभ शर्मा की तबियत में सुधार हो रहा है। एबीवीपी की भूख हड़ताल में प्रतिदिन अलग-अलग छात्र बैठेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed