फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNU student union election nomination process completes

Delhi NCR News: जेएनयू छात्र संघ चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
बुधवार दोपहर एक बजे तक नामांकन वापस ले सकेंगे उम्मीदवार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ चुनाव 2025-26 के लिए सोमवार को नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो गई। मंगलवार को वैध नामांकन की सूची प्रदर्शित होगी। उम्मीदवार बुधवार, 29 अक्तूबर तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। नामांकन की अंतिम सूची बुधवार को ही जारी की जाएगी।

वामपंथी छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (डीएसएफ) के उम्मीदवारों ने संयुक्त तौर पर नामांकन किया। आइसा की ओर से आदिती, एसएफआई से गोपिका, डीएसएफ से सुनील और आइसा से दानिश ने नामांकन किया। तीनों वामपंथी छात्र संगठनों ने गठबंधन बनाकर सेंट्रल पैनल के लिए चार उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। जबकि पिछले चुनाव में एसएफआई गठबंधन में शामिल नहीं था।
विज्ञापन


छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से इस बार अनुज दमाड़ा, अनुपमा गढ़वाल, कनिष्क गौड़, कृष्णकांत द्विवेदी, प्रवीण पीयूष, महेंद्र मीणा, मनीषा डाबला, मनीष चौधरी, तान्या कुमारी, राजेश्वर कांत दुबे और विकास पटेल ने नामांकन किया है। नामांकन पत्रों के सत्यापन के बाद इनमें से सेंट्रल पैनल के चार पदों के लिए अंतिम नाम तय किए जाएंगे। वहीं एबीवीपी ने आंतरिक समिति के चुनाव को लेकर भी तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जेएनयू सेंट्रल पैनल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव के पद के साथ-साथ 42 काउंसलर के पद पर भी मतदान होगा। चुनाव को लेकर 30 अक्तूबर से स्कूल जनरल बॉडी मीटिंग (जीबीएम) और एक नवंबर को यूनिवर्सिटी जीबीएम का आयोजन होगा। जेएनयू में छात्र संघ चुनाव को लेकर दो नवंबर को प्रेसिडेंशियल डिबेट होगी। चार नवंबर को दो पाली में सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक और दोपहर ढाई बजे से लेकर शाम साढ़े पांच बजे तक चुनाव का आयोजन होगा। चुनाव को लेकर मतगणना उसी दिन रात नौ बजे से शुरू होगी और अंतिम परिणाम छह नवंबर को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed