फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jnu student najeeb ahmad mother meets kejriwal to bring back to him

केजरीवाल से मिली JNU छात्र नजीब की मां, सीएम ने दिलाया हर संभव मदद का भरोसा

Tue, 01 Nov 2016 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 01 Nov 2016 09:11 AM IST
विज्ञापन
jnu student najeeb ahmad mother meets kejriwal to bring back to him
केजरीवाल से म‌िली जेएनयू के लापता छात्र नजीब अहमद की मां - फोटो : अमर उजाला

जेएनयू कैंपस से 15 अक्तूबर से लापता छात्र नजीब अहमद की सुरक्षित वापसी और न्याय दिलाने की मांग को लेकर मां फातिमा व छात्रों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिला।

विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने पूरा घटनाक्रम बताते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। वहीं, मुख्यमंत्री ने परिजनों समेत छात्रों की हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित के मुताबिक, नजीब के परिजनों के साथ छात्रों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार शाम को मुख्यमंत्री से मिला और नजीब की सुरक्षित वापसी व न्याय दिलाने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने केजरीवाल को एक मांग पत्र भी सौंपा, जिसमें 14 से 31 अक्तूबर तक के घटनाक्रम का जिक्र है। उन्हें बताया गया कि पुलिस मामले में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रही है। जब भी पुलिस के आलाधिकारियों से नजीब लापता मामले की जांच कहां तक पहुंची, पूछते हैं तो वे एक ही जवाब देते हैं कि जांच जारी है।

पुलिस मस्जिदों व दरगाहों में नजीब की तलाश कर रही है

jnu student najeeb ahmad mother meets kejriwal to bring back to him
नजीब अहमद की मां - फोटो : अमर उजाला

पुलिस मस्जिदों व दरगाहों में नजीब की तलाश कर रही है। हम जेएनयू कैंपस स्थित जंगल में जांच की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक नहीं हुई। वहीं, नजीब से मारपीट करने वाले तीन एबीवीपी के छात्रों से पुलिस ने अभी तक पूछताछ नहीं की है।

जबकि लापता का मामला दर्ज होने के बाद मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले तीनों छात्रों को भी नामजद किया जाना चाहिए। वहीं, विश्वविद्यालय प्रबंधन का नजीब के परिवार के साथ रवैया भेदभावपूर्ण है। क्योंकि कुलपति ने नजीब के लापता होने के बाद परिवार के साथ कोई बैठक तक नहीं की।

छात्रों और नजीब के परिवार की मांग के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ हैं। नजीब की तलाश समेत परिवार की हरसंभव मदद करेंगे। इस मौके पर ओखला व महरौली के विधायक भी मौजूद रहे। वहीं, छात्रों ने सोमवार को कुलपति कार्यालय के बाहर भी विरोध दर्ज करवाते हुए तीनों आरोपी छात्रों पर कार्रवाई की मांग रखी।

‘केजरीवाल ने जांच के लिए कमेटी क्यों नहीं की गठित’
जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व संयुक्त सचिव और एबीवीपी पदाधिकारी सौरभ शर्मा ने केजरीवाल पर सवाल उठाते हुए कहा है कि 9 फरवरी की घटना के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एक न्यायिक जांच कमेटी गठित की थी। वहीं, छात्रसंघ और नजीब के परिवार से मिलने के बाद उन्होंने जांच कमेटी गठित करने की बात क्यों नहीं की। जबकि हम सबकी पहली प्राथमिकता नजीब की सुरक्षित वापसी है। ये सब एक राजनीतिक प्रयास था, क्योंकि इस प्रतिनिधिमंडल में उमर खालिद भी मौजूद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed