{"_id":"59f5f40c4f1c1b6e548b9990","slug":"jnu-student-filed-case-against-professor-for-eve-teasing","type":"story","status":"publish","title_hn":"JNU के प्रोफेसर ने छात्रा के साथ की ऐसी हरकत कि करवानी पड़ी शिकायत दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JNU के प्रोफेसर ने छात्रा के साथ की ऐसी हरकत कि करवानी पड़ी शिकायत दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
eve teasing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू की छात्रा ने यूनिवर्सिटी के ही एक प्रोफेसर के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाकर वसंतकुंज नॉर्थ थाने में शिकायत की है। पीड़िता के मुताबिक गत 10 अक्तूबर को प्रोफेसर ने साबरमती ढाबे पर अन्य छात्रों की मौजूदगी में वारदात को अंजाम दिया। शनिवार को पीड़िता ने इस संबंध में लिखित में शिकायत दी। दक्षिण जिला थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से अलीगढ़ की रहने वाली छात्रा जेएनयू के शिप्रा हॉस्टल में रहती है। छात्रा के मुताबिक इनके गर्लस हॉस्टल में अक्सर आरोपी प्रोफेसर अन्य लोगों के साथ रेड करते रहते हैं।
विज्ञापन
इसका विरोध करने के लिए गत 10 अक्तूबर को यूनिवर्सिटी परिसर में मौजूद साबरमती ढाबे के बाहर छात्र प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी प्रोफेसर के करीबी एक शख्स ने वहां फोटों खींच लिया। आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
इधर कुछ देर बाद आरोपी प्रोफेसर वहां पहुंचे। उन्होंने छात्रा के साथ बदसलूकी की और शारीरिक छेड़छाड़ की। उस समय पुलिस को सूचित किया गया। लेकिन बात रफा-दफा हो गई।
इधर अब छात्रा ने शनिवार को प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत दी है। हालांकि बताया जा रहा है कि छात्रा के खिलाफ विश्वविद्यालय प्रशासन 26 अक्तूबर को जांच के आदेश दिए हैं, जिसके बाद उसने प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत दी है।