फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNU row: kejriwal reaches hm rajnath singhs residence, journalists protest against lawyers barber behaviour in patiala house court

राजनाथ से केजरीवाल के मिलने पर हुआ विरोध

Tue, 16 Feb 2016 09:54 PM IST
Updated Tue, 16 Feb 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
JNU row: kejriwal reaches hm rajnath singhs residence, journalists protest against lawyers barber behaviour in patiala house court

जेएनयू में देशद्रोह मामला दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। इसी मामले में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिलने पहुंचे हैं। इससे पहले ही दिल्ली सरकार इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे चुकी है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जिस तरह कल कन्हैया कुमार की पेशी के दौरान वकीलों ने पत्रकारों और छात्रों से पिटाई की केजरीवाल उसी संबंध में राजनाथ सिंह से मिलने पहुंचे हैं।
विज्ञापन


वहीं आज पत्रकारों के एक समूह ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर उन वकीलों के खिलाफ शिकायत की जिन्होंने कल पटियाला हाउस कोर्ट में पत्रकारों और छात्रों की पिटाई की थी। इसके साथ ही पत्रकारों ने पटियाला हाउस कोर्ट में हुए हंगामें के खिलाफ आज प्रेस क्लब से सुप्रीम कोर्ट तक रैली निकाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर एबीवीपी के कार्यकर्ता व आम लोग जेएनयू के बाहर देशद्रोहियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। वाहं मौजूद एक पूर्व सैनिक ने तो ये भी कहा यहां जो कुछ हो रहा वो इसका विरोध करते हैं और अपनी डिग्री लौटा देंगे।

पूर्व डीयू प्रोफेसर भी हुए गिरफ्तार

JNU row: kejriwal reaches hm rajnath singhs residence, journalists protest against lawyers barber behaviour in patiala house court

वहीं दूसरी ओर पुलिस ने प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में देश विरोधी नारे लगाने के मामले में दिल्ली विश्वविद्यालय के दो और प्रोफेसर को पूछताछ के लिए बुलाया। ये प्रोफेसर भी देश विरोधी नारे लगने वाले कार्यक्रम में मौजूद थे।

प्रो. अली जावेद को तीसरे दिन सोमवार को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया। उधर, प्रो. एसएआर गिलानी को देर शाम पार्लियामेंट थाने में पूछताछ के लिए बुलाया गया। संभावना है कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रेस क्लब में नारे लगने के मामले में देशद्रोह व आपराधिक षडयंत्र की एफआईआर दर्ज की गई है। इस संबंध में पूछताछ के लिए डीयू के रिटायर प्रोफेसर निरमालांशु चटर्जी और विजय सिंह को बुलाया गया था।

दोनों सोमवार सुबह संसद मार्ग थाने पहुंचे थे। उनसे देर शाम तक पूछताछ जारी रही। इनसे पूछताछ में इस बात की पुष्टि हुई है कि कार्यक्रम में देश विरोधी नारे लगे थे। उधर, कार्यक्रम के लिए प्रेस क्लब का हॉल बुक कराने वाले प्रो. अली जावेद से भी भी देर शाम तक पूछताछ जारी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed