फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jnu professor said muslim and dalit teachers are anti nationals

जेएनयू प्रोफेसर ने दलित और मुस्लिम अध्यापकों को बताया 'राष्ट्रविरोधी', जांच के आदेश

Sat, 12 Mar 2016 03:41 PM IST
टीम डिटिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिटिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 12 Mar 2016 03:41 PM IST
विज्ञापन
jnu professor said muslim and dalit teachers are anti nationals
जेएनयू

पहले से ही विवादों में घिरे जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय में एक प्रोफेसर ने बयान देकर नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने जेएनयू के कुलपति और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर पांच दिन के अंदर इसकी रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक जेएनयू के प्रोफेसर ने कथित तौर पर जेएनयू के मुस्लिम और दलित अध्यापकों को 'राष्ट्रविरोधी' कहा है। प्रोफेसर ने एक इंटरव्यू में ये बात कही है।
विज्ञापन


जब उनसे पूछा गया कि उन्हें क्या लगता है कि जेएनयू में ऐसे कितने स्टूडेंट या टीचर हैं जो एंटी नेशनल हैं तो प्रोफेसर ने जवाब दिया कि ऐसे करीब दस टीचर हैं लेकिन, वो ऐसा जताने की कोशिश करते हैं जैसे सब उनके साथ हैं। असल में ऐसे पांच-छह लोग हैं जो दलित और मुस्लिम हैं। इन लोगों के अपने पूर्वाग्रह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेएनयू के इस प्रोफेसर का ऑडियो भी अपलोड किया गया है। मामले का संज्ञान लेते हुए अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन पीएल पुनिया ने जेएनयू के वीसी और दिल्ली पुलिस को पत्र लिख कर इस मामले की जांच कर पांच दिन में रिपोर्ट देने को कहा है।

पहले क्यों हुआ विवाद

jnu professor said muslim and dalit teachers are anti nationals
जेएनयू

बता दें कि जेएनयू में गत नौ फरवरी को हुई एक सभा में अफजल गुरु के समर्थन और राष्ट्रविरोधी नारे लगाने संबंधित मामला पहले से ही पुलिस जांच के दायरे में है।

इस मामले में जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को गिरफ्तार किया गया था जो फिलहाल बेल पर बाहर हैं, जबकि इसी मामले में आरोपी अनिर्बन भट्टाचार्य और उमर खालिद अभी भी जेल में हैं।

हालांकि, जेल से बाहर आते ही कन्हैया कुमार ने भारतीय सेना के संबंध में बयान देकर नया विवाद पैदा कर दिया है। इस बयान के बाद कैंपस में ही उन पर एक व्यक्ति ने हमला भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed