फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jnu professor attack after paying tribute of sukma martyrs

सुकमा में शहीदों को श्रद्धांजलि देने वाले जेएनयू प्रोफेसर के घर पर हमला, कार तोड़ी

Sun, 30 Apr 2017 01:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 30 Apr 2017 01:53 PM IST
विज्ञापन
jnu professor attack after paying tribute of sukma martyrs
jnu professor

जेएनयू के सहायक प्रोफेसर डॉक्टर बुद्घा सिंह के पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है कि कुछ लोगों ने शनिवार को उनके घर पर पथराव किया और उनकी कार के साथ तोड़-फोड़ की है।

विज्ञापन


प्रोफेसर का आरोप है कि उनके साथ ऐसा किया गया क्योंकि उन्होंने जेएनयू कैंपस में सुकमा में शहीद हुए जवानों को श्रद्घांजलि देने के लिए शोकसभा का आयोजन किया था।
विज्ञापन


डॉक्टर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 247 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बुद्घा सिंह ने ट्वीट कर हुई इस घटना के बारे में बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सस्ती लोकप्रियता के लिए कर रहे सब

jnu professor attack after paying tribute of sukma martyrs

बुद्घा सिंह ने अंग्रेजी में ट्वीट कर बताया, 'मेरी कार में तोड़फोड़ की गई और देर रात मेरे घर पर पथराव किया गया। ऐसा जेएनयू में सुकमा और कुपवाड़ा के शहीदों की याद में शोक सभा का आयोजन करने की वजह से हुआ है।'

प्रोफेसर ने ट्वीट के साथ अपनी क्षतिग्रस्त कार की फोटो के साथ पुलिस में कराई गई एफआईआर की कॉपी भी पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि मैंने छात्रसंघ कार्यालय के सामने पेरियार हॉस्टल के नजदीम अपनी कार पार्क की थी। यहीं मेरी कार में तोड़-फोड़ की गई। 

कार में तोड़-फोड़ के बाद उन्होंने ये भी कहा कि हालांकि उन्हें किसी पर शक नहीं है लेकिन मैंने वसंत कुंज थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है। इस बारे में जेनएयू प्रशासन का कहना है कि बुद्घा सिंह सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश की है।
 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed