{"_id":"69d51a048720cacbac0ad345","slug":"jnu-pg-admission-process-to-begin-soon-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-131234-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जेएनयू में पीजी दाखिला की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जेएनयू में पीजी दाखिला की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू
विज्ञापन
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर (पीजी) में दाखिला को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार दाखिला प्रक्रिया सीयूईटी(पीजी) 2026 के परिणाम घोषित होने के बाद शुरू होगी।
अधिसूचना में दाखिला के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को परामर्श दिया गया है कि वह आवेदन करने से पहले जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध पीजी प्रॉस्पेक्टस 2026-27 को ध्यान से पढ़ लें। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि वह निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं। साथ ही सभी उम्मीदवार अपने सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें। इनमें जाति/श्रेणी प्रमाण पत्र (एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस), आय प्रमाण पत्र, दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र एवं अंकपत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज शामिल हैं। विश्वविद्यालय दाखिला पोर्टल, आवेदन प्रक्रिया और समय-सारणी की जानकारी जल्द जारी करेगा। ब्यूरो