फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNU: in case some students shouting anti relief, extending the suspension of Khalid

जेएनयू : देश विरोधी नारेबाजी मामले में कुछ छात्रों को राहत, खालिद का निलंबन बढ़ा

Wed, 24 Aug 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 24 Aug 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
JNU: in case some students shouting anti relief, extending the suspension of Khalid
Jnu Row

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में नौ फरवरी को देश विरोधी नारे लगाने के मामले में कुछ छात्रों को सजा में राहत मिलने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है सौरभ शर्मा की दस हजार रुपये के जुर्माने को घटाकर पांच हजार रुपये किया गया है।

विज्ञापन


साथ ही उन्हें एक तय प्रारूप के मुताबिक अंडरटेकिंग देनी होगी। इस संबंध में प्रशासन की ओर से उन्हें जानकारी दे दी गई है। उमर खालिद की सजा बढ़ाने की बात सामने आ रही है। हालांकि छात्रों की सजा घटाने बढ़ाने को लेकर विवि प्रशासन ने कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। 
विज्ञापन


मालूम हो कि उच्च स्तरीय जांच समिति में 21 छात्रों को विभिन्न मामलों में सजा और जुर्माना निर्धारित किया था। जिसके बाद आरोपी छात्रों का कहना था कि वे समिति के समक्ष अपना पक्ष रखने नहीं पहुंच पाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विवि प्रशासन ने सजा को लेकर कोई जानकारी नहीं की सार्वजनिक

JNU: in case some students shouting anti relief, extending the suspension of Khalid

छात्रों ने इस मामले में अदालत का दरवाजा खटखटाया था। जिसके बाद कुलपति ने फिर से अपील प्राधिकारी नियुक्त कर उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका दिया था।

इस समिति ने 22 अगस्त को अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी थी। बताया जा रहा है कि छात्रों की सजा बरकरार है लेकिन कुछ छात्रों पर से जुर्माने को कम कर दिया गया है।

सौरभ शर्मा  ने बताया कि उसपर लगाए गए जुर्माने की राशि को दस हजार से घटाकर पांच हजार रुपये कर दिया गया है। इस संबंध में उसे कागजात भेज दिए गए हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कि समिति की रिपोर्ट में उमर खालिद के निलंबन को एक सेमेस्टर से बढ़ाकर दो सेमेस्टर किया गया है। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पा रही है। फिलहाल इस संबंध में कोई भी कुछ भी कहने से बच रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed