फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNU hostel fee hike: Expects to end students agitation today

जेएनयू: आज आंदोलन खत्म होने की उम्मीद, एमएचआरडी ने छात्रों के समक्ष रखे छह प्रस्ताव

Thu, 12 Dec 2019 01:25 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 12 Dec 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
JNU hostel fee hike: Expects to end students agitation today
jnu student protest - फोटो : अमर उजाला

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में हॉस्टल फीस बढ़ोतरी पर पिछले 45 दिनों से चल रहा आंदोलन बृहस्पतिवार को समाप्त होने की संभावना है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय और छात्रसंघ पदाधिकारियों की लगातार दो दिन चली बैठक के बाद बुधवार को छह बिंदुओं पर चर्चा हुई। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय की सहमति से तैयार छह बिंदुओं के प्रस्ताव पर छात्रसंघ ने बुधवार रात को जनरल बाडी मीटिंग (जीबीएम) बुलायी। इस बैठक में छात्रों का साथ मिलने के बाद जेएनयू में बृहस्पतिवार को आंदोलन समाप्ति की संभावना है। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक मंत्रालय ने छात्रसंघ से बुधवार को बात करने से पहले विश्वविद्यालय पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। विश्वविद्यालय की सहमति के बाद मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने छह बिंदुओं पर प्रस्ताव छात्रसंघ के समक्ष रखा। छात्रसंघ और मंत्रालय की बृहस्पतिवार को दोबारा बैठक होगी। इसमें जीबीएम में पास प्रस्ताव को मंत्रालय के समक्ष रखा जाएगा। हालांकि अभी तक हॉस्टल फीस वृद्धि वापसी के बगैर आंदोलन समाप्त करने को छात्र तैयार नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रसंघ के समक्ष यह प्रस्ताव रखे, जनरल बॉडी मीटिंग में चर्चा 
- हॉस्टल फीस बढ़ोतरी के तहत कमरे का किराया बढ़ेगा। छात्रों को कमरे का किराया संशोधित हॉस्टल मैनुअल के आधार पर देना होगा। हालांकि बीपीएल परिवार के छात्रों को किराये में पचास फीसदी छूट दी जाएगी। (दस रुपये वाले कमरे का किराया तीन सौ रुपये और बीस रुपये से बढ़ाकर छह सौ रुपये किया गया है।)
- यूटिलिटी व सर्विस चार्ज अब छात्रों को नहीं देने होंगे। उसका पूरा खर्चा अगले आदेश तक यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) जेएनयू प्रशासन को देगा। 
-जेएनयू प्रशासन का डीन स्टूडेंट वेलफेयर छात्रसंघ 2019 को हाईकोर्ट के नियमों के तहत मान्यता देने की अधिसूचना जारी करेगा। 
- कैंपस में पिछले 45 दिनों से आंदोलन की वजह से कक्षाओं का बहिष्कार हुआ है। इसलिए विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की पढ़ाई के नुकसान को बचाने के लिए सेमेस्टर को दो हफ्ते बढ़ाने का समय देगा। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन इस प्रस्ताव को जेएनयू अकेडमिक काउंसिल में रखकर पारित करने की मांग करेगा। 
-छात्रसंघ समेत अन्य छात्र कुलपति कार्यालय में कोई आंदोलन नहीं करेंगे। तय नियमों के तहत बृहस्पतिवार को कुलपति कार्यालय से आंदोलनकारी हट जाएंगे। 
- विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों से उग्र व्यवहार नहीं करेगा। इसके अलावा प्रशासन को छात्रों से नरमी से पेश आना होगा। विश्वविद्यालय छात्रों  पर लगे चार्ज को वापस लेगा। 

आज से सेमेस्टर परीक्षा की संभावना कम
विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार से सेमेस्टर परीक्षा शुरू होनी थी। हालांकि कुछ स्कूल व सेंटर को छोड़कर अन्य की कक्षाओं में ताले लगे हुए हैं। इसलिए सेमेस्टर परीक्षा शुरू होने की संभावना भी कम है।


जीबीएम के बाद छात्रों की सहमति से फैसला
मंत्रालय के साथ बैठक ठीक रही है। उन्होंने जो प्रस्ताव दिया है, उसे जनरल बाडी मीटिंग में लेकर जा रहे हैं। छात्रों की सहमति के बाद ही अगला फैसला होगा। -आईषी घोष, अध्यक्ष, जेएनयू छात्रसंघ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed