फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   jnu fee hike protest Amit Shah summoned ramesh pokhriyal nishank

जेएनयू आंदोलन से नाराज शाह ने निशंक से किया जवाब तलब

Thu, 21 Nov 2019 06:17 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 21 Nov 2019 06:17 AM IST
विज्ञापन
jnu fee hike protest Amit Shah summoned ramesh pokhriyal nishank
अमित शाह - फोटो : ANI
हॉस्टल फीस व अन्य शुल्क में बढ़ोतरी पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्रों के आंदोलन और दिल्ली पुलिस से टकराव पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नाराजगी जताई है। शाह ने मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से मुलाकात कर पूरी स्थिति पर जवाब मांगा है। शाह ने निशंक से कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर दखल देकर हालात को जल्द से जल्द सामान्य करें। शाह की शिकायत है कि मानव संसाधन मंत्रालय ने जेएनयू के हालात से निपटने में चूक की है। 
विज्ञापन


वरिष्ठ सूत्रों के मुताबिक शाह ने दो टूक कहा कि विश्वविद्यालयों में छात्रों के इस तरह के आंदोलन ठीक नहीं है। इससे पहले भी कई मसलों पर जेएनयू समेत कई विश्वविद्यालयों में छात्र आंदोलन पर उतर आए थे। शाह और निशंक की यह मुलाकात अहम माना जा रहा है क्योंकि जेएनयू छात्रों ने दिल्ली पुलिस पर निरंकुश होने का आरोप लगाया है। दिल्ली पुलिस सीधे तौर पर गृहमंत्रालय के तहत काम करती है। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक शाह ने यह भी कहा कि बढ़ी हॉस्टल फीस और अन्य शुल्क का फैसला वापस लिया जा सकता है। निशंक ने शाह को बताया फीस बढ़ोतरी आंशिक रूप से वापस करने का फैसला पहले ही लिया जा चुका है। छात्र नेताओं और संगठनों से बातचीत के लिए तीन सदस्यों की कमेटी भी गठित की गई है। निशंक ने भरोसा दिलाया कि स्थिति सामान्य कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed