फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jnu fee hike case after hike jnu hostel fees is highest among top 10 central universities of country

फीस वृद्धि के बाद देश के टॉप-10 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में सबसे ज्यादा होगी JNU की हॉस्टल फीस

Mon, 18 Nov 2019 02:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 18 Nov 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
jnu fee hike case after hike jnu hostel fees is highest among top 10 central universities of country
jnu student protest - फोटो : विवेक निगम

देश के टॉप 10 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की फीस अगर बढ़ती है तो यह सबसे ज्यादा होगी। यह बात एक विश्लेषण में सामने आई है। इसमें देश के 10 केंद्रीय विश्वविद्यालयों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि इन्हें टॉप-10 की रैंकिंग नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) द्वारा दी गई है। इसमें शामिल हैं- जेएनयू, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय (एचसीयू), अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू), जामिया मिल्लिया इस्लामिया, दिल्ली विश्वविद्यालय, तेजपुर विश्वविद्यालय, विश्व-भारती विश्वविद्यालय, नॉर्थईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी (एनईएचयू), पांडिचेरी विश्वविद्यालय।
विज्ञापन


जैसा कि सामान्य तौर पर माना जाता है कि जेएनयू की पुरानी हॉस्टल फीस देश के तमाम केंद्रीय विश्वविद्यालयों में सबसे कम थी, लेकिन ये पूरी तरह से गलत है। आपको बता दें कि विश्व-भारती विश्वविद्यालय, एचसीयू, एएमयू, एनईएचयू और पांडिचेरी विश्वविद्यालय के हॉस्टल की फीस जेएनयू जितनी नहीं उससे कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीयू को छोड़कर सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के हॉस्टल की फीस कमोबेश समान ही है। डीयू में 20 अलग-अलग तरह के हॉस्टल हैं, जिनके हॉस्टल की फीस लगभग 5,500 से लेकर 55,500 रुपये तक है। इस तरह अगर कुछ डीयू के हॉस्टल छोड़ दिए जाएं तो जेएनयू के छात्रों को हॉस्टल के लिए सबसे ज्यादा फीस देनी होगी।

चार दशक में पहली बार बढ़ी जेएनयू की फीस का विरोध छात्र इसलिए कर रहे हैं क्योंकि इसमें कई तरह के सर्विस चार्ज जोड़े जा रहे हैं। जैसे कि- रखरखाव, मेस चार्ज, कुक और सैनिटेशन जैसे खर्च भी वसूले जाएंगे जो अब तक हॉस्टल फीस में नहीं जुड़े होते थे। नई हॉस्टल फीस के अनुसार जेएनयू के छात्रों को 1700 प्रतिमाह सर्विस चार्ज के देने होंगे। 
 

क्या है टॉप-10 केंद्रीय विश्वविद्यालयों का फीस स्ट्रक्चर

विश्वविद्यालय     अखिल भारतीय रैंकिंग(एनआईआरएफ) हॉस्टल फीस(सालाना) मेस चार्ज/कॉशन चार्ज(एक बार, रिफंडेबल) मेस बिल(प्रति माह)
जेएनयू 2  पुराना-2740(सिंगल)
2,620(डबल)
नया- 11400(सिंगल)
7,800(डबल)
5,500   2,500
बीएचयू  3 3000  लागू नहीं 1,800
एचसीयू 4 1850 2500 1800
एएमयू  11 2100 लागू नहीं 1100
जामिया 12  6,750   500  2250
डीयू  13 5500-55,000** 5000-10,000**   1,500-4,000**
तेजपुर विश्वविद्यालय 29 4,000(यूजी/पीजी) 500
6,000 (रिसर्च) 
2,100
विश्वभारती 
विश्वविद्यालय
37  2400*** 500  2,100
एनईएचयू 39 1,800(यूजी/पीजी)
2,520(रिसर्च) 
4,200 1,700
पांडीचेरी विश्वविद्यालय  48  1900(पीजी) ****
 2,800(रिसर्च)
 3000 1,950

* इसमें यूटिलिटी चार्ज(बिजली, पानी) शामिल नहीं है। आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को बिना यूटिलिटी चार्ज के 6,950 रुपये(सिंगल रूम), 5,150 रुपये(डबल रूम) के देने होंगे।
** डीयू के 20 हॉस्टल में फीस अलग-अलग होती है।
*** लड़कियों के लिए 5,400 रुपये(थ्री सीटर रूम), 7200(टू सीटर रूम)
**** महिलाएं जो मास्टर्स या पीएचडी कर रही हैं वह रूम रेंट नहीं देतीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed