फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNU Election Results: Students union election results today

JNU Election Results : छात्रसंघ चुनाव के नतीजे आज, इस बार बंपर हुआ था मतदान; पिछले साल से 5 फीसद ज्यादा

Sun, 24 Mar 2024 03:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 24 Mar 2024 03:36 AM IST
सार

जेएनयू में शुक्रवार को बंपर 73 फीसदी मतदान हुआ। इसके बाद शुक्रवार आधी रात तीन बजे से मतगणना शुरू हो गई थी। लगातार दिन-रात मतगणना जारी रही। 

विज्ञापन
JNU Election Results: Students union election results today
जेएनयू छात्र संघ चुनाव file - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के नतीजे आज आ जाएंगे। जेएनयू में शुक्रवार को बंपर 73 फीसदी मतदान हुआ। इसके बाद शुक्रवार आधी रात तीन बजे से मतगणना शुरू हो गई थी। लगातार दिन-रात मतगणना जारी रही। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार तड़के या दोपहर तक चुनाव के नतीजे आ जाएंगे। जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए सीधा मुकाबला नक्सली हमले में पिता को खोने वाले, दलित व आदिवासी समुदाय के एबीवीपी प्रत्याशी उमेश चंद्र अजमीरा और दलित समुदाय के वामदल गठबंधन के धनंजय के बीच है। वामदल गठबंधन ने 25 साल के बाद दलित चेहरे को अपना प्रत्याशी बनाया है। पीएचडी प्रोग्राम के दोनों शोधार्थियों में एक समानता है कि वे दलित समुदाय से भी हैं। इसके अलावा लगातार मतदाताओं के बीच अपनी पैठ बनाए हुए थे।
विज्ञापन


जेएनयू कैंपस में शुक्रवार आधी रात तीन बजे से मतगणना शुरू हुई। लगातार जारी मतगणना में पहले स्कूल काउंसलर के प्रत्याशियों के नतीजे जारी हुए। एबीवीपी ने शनिवार को दावा किया है कि नौ में से पांच स्कूल काउंसलर पद पर भगवा ने क्लीन स्वीप की है। इसके अलावा 18 में से 12 काउंसलर सीटों पर भी जीत हासिल की है। हालांकि जेएनयू छात्रसंघ चुनाव समिति की ओर से शनिवार को कोई भी काउंसलर सीट के नतीजों पर जीत की अधिकारिक सूचना नहीं दी गई। जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में मतदाताओं के जागरूक होने के कारण ही पिछले साल की तुलना में मतदान में करीब पांच फीसदी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्कृत और साइंस स्कूलों में एबीवीपी का क्लीन स्वीप
एबीवीपी ने बताया कि स्कूल ऑफ संस्कृत एवं इंडिक स्टडीज के तीनों पद, स्कूल ऑफ नैनो साइंस का एकमात्र पद, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के चारों पद, स्कूल ऑफ कंप्यूटर सिस्टम एंड साइंसेज के सभी तीनों पदों पर एबीवीपी ने परचम लहराया है। इसके अलावा साइंस सेंटर में भी एबीवीपी बड़ी संख्या में बढ़त बनाए हुए है। स्कूल ऑफ कंप्यूटर एंड सिस्टम साइंसेज, स्कूल ऑफ कंप्यूटर एंड इंटीग्रेटेड साइंसेज, स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी में भी बढ़त बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed