फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNU: Anirban umer police remand increased

आज खत्म होगी उमर-अनिर्बन की पुलिस रिमांड

Tue, 01 Mar 2016 11:34 AM IST
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:34 AM IST
विज्ञापन
JNU: Anirban umer police remand increased

जेएनयू कैंपस में राष्ट्रविरोधी नारेबाजी विवाद के सिलसिले में गिरफ्तार छात्र उमर खालिद व अनिर्बन भट्टाचार्य का रिमांड सोमवार को कोर्ट ने एक दिन के लिए बढ़ा दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने दो दिन का रिमांड पूरा होने के बाद दोनों आरोपियों को एक सुरक्षित स्थान पर जज के समक्ष पेश किया था। आरोपी दोनों छात्रों ने 23 फरवरी की रात पुलिस के समक्ष सरेंडर किया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों को अगले दिन को कोर्ट में पेश कर सात दिन का रिमांड मांगा था लेकिन कोर्ट ने तीन दिन का रिमांड दिया था। उसके बाद पुलिस ने दो-दो दिन का रिमांड लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वसंत कुंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था

JNU: Anirban umer police remand increased

जेएनयू कैंपस में राष्ट्रविरोधी नारेबाजी के आरोप में वसंत कुंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को 12 फरवरी को गिरफ्तार किया था।


पुलिस का आरोप है कि संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की बरसी के मौके पर जेएनयू कैंपस में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था और इस दौरान राष्ट्रविरोधी विरोधी नारे लगाए गए थे।

उस समय ये आरोपी छात्र भी वहां पर मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed