जेएनयू प्रशासन की छात्रों से अपील, आंदोलन छोड़ वापस कैंपस लौटे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने सूचना जारी करते हुए छात्रों से कैंपस लौट जाने के लिए कहा है। सूचना में कहा गया है कि सेमेस्टर परीक्षा का बहिष्कार स्पष्ट रूप से उनके साथी के अकादमिक करियर के खिलाफ है। प्रशासन एक बार फिर उन छात्रों से आंदोलन छोड़ वापस कैंपस लौट जाने की अपील करता है।
Jawaharlal Nehru University (JNU): The call given for boycotting end semester exams is clearly against academic careers of thousands of their fellow students. Administration once again appeals to agitators to call off their agitation immediately so that normalcy returns to campus pic.twitter.com/JGffAdJmek
— ANI (@ANI) December 9, 2019विज्ञापन
बता दें कि जेएनयू के छात्र फीस वृद्धि को लेकर कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। इनके समर्थन में देश के अन्य विश्वविद्यालय और विभिन्न पार्टियों के नेता सामने आए हैं।
वहीं, सोमवार को जेएनयू के छात्र और शिक्षकों ने फीस वृद्धि को लेकर संसद तक मार्च निकाला। विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर उद्योग भवन, केंद्रीय सचिवालय और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया।
छात्रों पर लाठीचार्ज
जेएनयू के छात्र फीस वृद्धि को लेकर राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें सरोजिनी नगर के पास ही रोक दिया। इसके बाद पुलिस ने छात्रों पर लाठी बरसाना शुरू कर दिया।