{"_id":"5e887d9e8ebc3e76a71eeb2c","slug":"jnu-admin-appeals-students-to-switch-off-hostel-lights-on-5-april-at-9-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू में रात नौ बजे नौ मिनट कमरे की लाइट रखें बंद, कुलपति ने छात्रों से की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू में रात नौ बजे नौ मिनट कमरे की लाइट रखें बंद, कुलपति ने छात्रों से की अपील
Sat, 04 Apr 2020 06:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 04 Apr 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
जेएनयू वीसी
- फोटो : सोशल मीडिया
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार ने शनिवार को छात्रों, शिक्षकों और कर्मियों के नाम पत्र लिखा है। इसमें पांच अप्रैल यानी रविवार रात नौ बजे, नौ मिनट तक घर या कमरे की लाइट बंद करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. कुमार ने अपने पत्र में लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक महामारी से मरीजों को बचाने वाले कोरोना योद्धाओं का धन्यवाद और लॉकडाउन के दौरान घरों में रहने वालों की एकता दर्शाने के लिए घर की लाइट बंद करने की अपील की है।
विज्ञापन
इस दौरान वे अपने हॉस्टल के कमरे, घर या बाल्कनी पर सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए दीया, मोमबत्ती, टार्च या मोबाइल फोन की टार्च जला सकते हैं। हालांकि इस अवधि में किसी को भी कैंपस में घूमने या सड़क पर आने की पूरी तरह रोक रहेगी।
विज्ञापन