Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jitesh won a gold medal in junior taekwondo.

Delhi NCR News: जूनियर ताइक्वांडो में जितेश ने जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
- पिता की उम्मीद को पुरा करने के लिए जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन

- पिछले काफी समय से ताइक्वांडो का प्रशिक्षण लेकर खेल में बेहतर मुकाम हासिल करने की कर रहे हैं तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली।
खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर पूर्वी दिल्ली के युवा खिलाड़ी लगातार नए मुकाम हासिल कर रहे हैं। इसी में पूर्वी दिल्ली की एक निजी ताइक्वांडो एकेडमी के खिलाड़ी जितेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार में बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जितेश ने प्रतियोगिता के दौरान अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर दी और बेहतरीन तकनीक का इस्तेमाल करते हुए फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। जितेश बचपन से ही मार्शल आर्ट्स में गहरी रुचि रखते हैं और पिछले काफी समय से ताइक्वांडो का प्रशिक्षण लेकर खेल की बारीकियां सीख रहे हैं। जितेश के सफर में उनकी एकेडमी के कोच प्रिंश और उनके परिवार का पूरा समर्थन रहा है, जिस कारण वह इस मुकाम पर पहुंच पाए। जितेश के पिता दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं। पिता के पुलिस विभाग में होने के कारण खेल के लिए जरूरी अनुशासन जितेश के स्वभाव में बचपन से ही शामिल था। कोच, प्रिंस ने कहा कि जितेश एक मेहनती और खेल के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित खिलाड़ी है। वह हर दिन अपनी तकनीक सुधारने के लिए कई घंटों अभ्यास करते हैं। स्वर्ण पदक जीतने के बाद जितेश ने बताया कि उनका लक्ष्य भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करना और देश के लिए ओलंपिक जैसे बड़े मंच पर पदक जीतना है। --
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed