फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jitendra Tomar again sent to four days police remand

तोमर को फिर चार दिन की पुलिस रिमांड में भेजा

Tue, 16 Jun 2015 10:18 AM IST
Updated Tue, 16 Jun 2015 10:18 AM IST
विज्ञापन
Jitendra Tomar again sent to four days police remand

फर्जी डिग्री मामले में पूर्व कानून मंत्री व आप विधायक जितेंद्र सिंह तोमर को कोर्ट ने सोमवार को चार दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया। पुलिस ने रिमांड मांगते हुए कहा कि फर्जी माइग्रेशन सर्टिफिकेट की जांच के लिए उन्हें बुंदेलखंड विश्वविद्यालय लेकर जाना है।

विज्ञापन


सोमवार को तोमर को साकेत कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस की ओर से बहस करते हुए अतिरिक्त लोक अभियोजक अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि अदालत ने दो दिन का रिमांड दिया था, जिनमें शनिवार व रविवार थे और दोनों ही दिन कॉलेज बंद थे। इसलिए कोई फायदा नहीं हुआ।

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष ने कहा कि तिलका मांझी विश्वविद्यालय, भागलपुर में एलएलबी कोर्स के लिए जमा बीएससी का फर्जी माइग्रेशन सर्टिफिकेट बुदेलखंड विश्वविद्यालय का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीचर और सहपाठियों के सामने होगी पूछताछ

Jitendra Tomar again sent to four days police remand

वहां तोमर की उपस्थिति के संबंध में जांच की जानी है और उससे वहां के टीचरों व सहपाठियों के सामने पूछताछ करनी है। दस्तावेज पर हुए हस्ताक्षरों का मिलान भी करना है।


वहीं बचाव पक्ष के अधिवक्ता राजीव खोसला ने कहा कि इस मामले में तोमर की गिरफ्तारी अवैध है और पुलिस ने कोर्ट को गुमराह कर छह दिन का रिमांड हासिल किया है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का फर्जी माइग्रेशन सर्टिफिकेट पुलिस ने खुद प्लांट किया है।

पुलिस केवल उपराज्यपाल, केंद्र सरकार व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की संतुष्टि के लिए उनका रिमांड लेना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed