फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jharkhand's GI heritage shines at Bharat Tex; foreign buyers captivated.

Delhi NCR News: भारत टेक्स में झारखंड की जीआई विरासत का जलवा, मुरीद हुए विदेशी खरीदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
तसर सिल्क, भगैया साड़ी और दुमका चादर सहित छह जीआई टैग उत्पादों ने खींचा देश-विदेश के खरीदारों का ध्यान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। भारत मंडपम में आयोजित भारत टेक्स 2026 के दूसरे दिन झारखंड पवेलियन आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना रहा। देश-विदेश से आए खरीदार, फैशन डिजाइनर और उद्योग प्रतिनिधि राज्य की पारंपरिक हस्तकरघा विरासत को करीब से देखने पहुंचे। तसर सिल्क की प्राकृतिक चमक, भगैया साड़ी की हस्तनिर्मित बुनाई और दुमका चादर की सादगी ने आगंतुकों को खासा प्रभावित किया। विदेशी खरीदारों ने उत्पादों की निर्माण प्रक्रिया और वैश्विक बाजार में उनकी संभावनाओं की जानकारी भी ली।

पवेलियन में झारखंड के छह जीआई (भौगोलिक संकेतक) टैग प्राप्त उत्पाद-तसर सिल्क, कुचाई सिल्क, भगैया साड़ी एवं फैब्रिक, दुमका चादर, भोया साड़ी एवं फैब्रिक तथा पांची साड़ी एवं फैब्रिक प्रदर्शित किए गए हैं। इनके माध्यम से राज्य की पारंपरिक बुनाई, जनजातीय कला और स्थानीय कारीगरों के कौशल को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया जा रहा है।
विज्ञापन


आगंतुकों ने उत्पादों की गुणवत्ता, प्राकृतिक रंगों और पारंपरिक डिजाइनों की सराहना की। कई निर्यातकों और उद्योग प्रतिनिधियों ने इन्हें वैश्विक बाजार तक पहुंचाने में रुचि दिखाई, जिससे स्थानीय बुनकरों और कारीगरों के लिए नए व्यावसायिक अवसरों की उम्मीद बढ़ी है। तसर और कुचाई सिल्क के साथ साहिबगंज की भगैया साड़ी तथा संताल परगना की दुमका, भोया और पांची साड़ियां झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की पहचान बनकर उभरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed