फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jewels of Punjab award to 75 celebrities by ex pm manmohan singh

75 हस्तियों को 'ज्वेल्स ऑफ पंजाब' सम्मान, कॉफी टेबल बुक का विमोचन 

Sat, 21 Dec 2019 06:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 21 Dec 2019 06:15 AM IST
विज्ञापन
Jewels of Punjab award to 75 celebrities by ex pm manmohan singh
सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए 75 पंजाबियों को ज्वेल्स ऑफ पंजाब पुरस्कार से नवाजा। यह सम्मान पाने वालों में पूर्व सेना प्रमुख जेजे सिंह, फौजा सिंह, शेफ मंजीत गिल, खालसा एड इंटरनेशनल के रवि सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल हैं। इन हस्तियों को उत्कृष्ट कार्यों से पंजाबियत और देश का नाम रोशन करने के लिए सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन


इस मौके पर सम्मानित होने वालों की उपलब्धियों पर आधारित कॉफी टेबल बुक ज्वेल्स ऑफ पंजाब: लीडिंग ग्लोबल पंजाब पर्सनैलिटीज’ के दूसरे संस्करण का भी विमोचन किया गया। इसमें 75 से अधिक गणमान्य व्यक्तियों की आत्मकथा संकलित है। 
विज्ञापन


गुरु नानक देव की 550 वीं जयंती समारोह के उपलक्ष्य में चाणक्यपुरी स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में देश विदेश में रहने वाले गणमान्य लोग शामिल हुए। गुरु नानक देव के जीवन और उनकी शिक्षा पर आधारित लघु फिल्म द मिस्टीक मास्टर का वर्ल्ड प्रीमियर भी रखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह बतौर मुख्य अतिथि जबकि विशिष्ठ अतिथि के तौर पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, पूर्व मुख्य न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर, पंजाब सरकार के खेल एवं युवा मामलों के मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे। कार्यक्रम का आयोजन विश्व पंजाबी संगठन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पद्मश्री विक्रमजीत सिंह साहनी और चांदमल कुमावत की ओर से किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed