फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jewelry theft

प्रोफेसर के घर से लाखों की चोरी

Tue, 04 Feb 2014 12:44 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 04 Feb 2014 12:44 PM IST
विज्ञापन
Jewelry theft
शक्तिखंड निवासी एक प्रोफेसर के फ्लैट का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की ज्वैलरी उड़ा ली। वहीं, वसुंधरा में भी चोरों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर से लाखों का माल साफ कर दिया।
विज्ञापन


शक्तिखंड-3 के प्लॉट संख्या 174 में प्रोफेसर अरुण कुमार भगत परिवार के साथ रहते हैं। वह माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के अंतर्गत नोएडा के कॉलेज में पढ़ाते हैं।
विज्ञापन


प्रोफेसर सोमवार को कॉलेज गए थे। दोपहर करीब 12 बजे पत्नी सरिता मंदिर गई थीं। 25 मिनट बाद जब वह लौटीं तो फ्लैट का ताला टूटा हुआ था। सेफ तोड़कर चोर चेन, अंगूठी, टॉप्स, मंगलसूत्र और चांदी के जेवरात समेत लाखों की ज्वैलरी उड़ा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कामवाली हिरासत में
प्रोफेसर के परिवार के अनुसार सुबह उनकी कामवाली आई थी, उसी पर उन्हें शक है। एसएचओ इंदिरापुरम ने बताया कि कामवाली को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उधर, एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।


सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर चोरी
वसुंधरा सेक्टर-4बी स्थित एसजी इंप्रेशन सोसायटी के फ्लैट संख्या-610 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर रेखा रहती हैं। वे 31 जनवरी को रिश्तेदारी में गई थीं। सोमवार सुबह जब वे लौटी तो फ्लैट का ताला टूटा था। अंदर से हीरे की अंगूठी, सोने और चांदी के जेवरात समेत लाखों की ज्वैलरी साफ थी। उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed