{"_id":"681b65c0fe850482aa05b60c","slug":"jeweller-attacked-four-people-including-his-wife-with-an-axe-all-four-injured-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-89389-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ज्वेलर ने पत्नी व उसके परिजनों पर फरसे से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ज्वेलर ने पत्नी व उसके परिजनों पर फरसे से किया हमला
विज्ञापन
दहेज के लिए प्रताड़ित करने की शिकायत पर आरोपी से बातचीत करने पहुंचे थे परिजन
हमले के बाद आरोपी भागा, पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मामला किया दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहदरा के राम नगर में मंगलवार दोपहर एक ज्वेलर ने दुकान में पत्नी, दो सालों व ड्राइवर पर फरसे से जानलेवा हमला कर दिया। पति द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करने की शिकायत पत्नी ने अपने परिजनों से की। इसको लेकर पत्नी के परिजन आरोपी से बातचीत करने पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपी ने फरसे (धारदार हथियार) से हमला कर दिया। इसमें आरोपी ज्वेलर अमन वर्मा की पत्नी सोनम वर्मा, उसके दो भाई राहुल व पिंकल के अलावा चालक मोहित जख्मी हो गए। सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हमले में अमन के पिता भी मामूली रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने सोनम की शिकायत पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक अमन वर्मा (37) परिवार के साथ राम नगर, शाहदरा में रहता है। नवंबर-2012 में इसकी शादी सोनम वर्मा से हुई थी। इनके दो बेटे हैं। अमन अपने घर के ग्राउंड फ्लोर पर ज्वेलरी की शॉप चलाता है। सोनम का आरोप है कि शादी के बाद से ही अमन दहेज को लेकर सोनम के साथ मारपीट करता था। सास, ससुर और देवर भी उसका साथ देते थे। सोमवार को किसी तरह हिम्मत जुटाकर उसने परिजनों को पति की हरकतों के बारे में बताया। मंगलवार को परिजन बातचीत के लिए पहुंचे तभी आरोपी ने उनपर हमला कर दिया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मामले की छानबीन कर रही है।