फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jeweler shot and robbed of 25 lakh in mukherjee nagar

दिल्लीः नामी ज्वेलर को गोली मार 25 लाख की लूट, पीड़ित की हालत गंभीर

Mon, 09 Sep 2019 01:51 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 09 Sep 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Jeweler shot and robbed of 25 lakh in mukherjee nagar
goli

मुखर्जी नगर इलाके में शनिवार रात बाइक सवार बदमाश नामी ज्वेलर मोहिंद्र लाल नारंग को घर के सामने ही गोली मारकर 25 लाख का माल लूट ले गए। गर्दन के पास कॉलर बोन में गोली लगने के बाद ज्वेलर को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें गंगाराम अस्पताल रेफर कर दिया गया। बदमाश करीब पांच लाख रुपये नकद और 20 लाख कीमत के जेवर लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, परिवार के साथ 600, मुखर्जी नगर रोड में रहने वाले मोहिंद्र और इनके परिवार की दिल्ली-एनसीआर में ज्वेलर्स दुकान की कई शाखाएं हैं। किंग्जवे कैंप स्थित हडसन लेन में भी इनका ज्वेलरी शोरूम है। शनिवार रात करीब 9:30 बजे मोहिंद्र अपनी कार से शोरूम से घर पहुंचे। घर के सामने उन्होंने कार का हॉर्न बजाकर नौकरानी को बुलाया। 
विज्ञापन


नौकरानी को जेवर और कैश का बैग देकर मोहिंद्र अंदर जाने लगे। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे। दो बदमाश बाइक से उतरे और नौकरानी से बैग छीनने लगे। नौकरानी ने विरोध किया तो एक बदमाश ने हवाई फायर किया। इसके बाद मोहिंद्र बदमाशों से भिड़ गए। बदमाशों ने सीधे मोहिंद्र पर गोली चला दी। गोली लगते ही वे गिर गए और बदमाश बैग लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, गोली की आवाज सुनकर मोहिंद्र के परिजन भागकर पहुंचे और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें गंगाराम अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर है। सूचना पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा मिला है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाश कैद हुए हैं। पुलिस ने आशंका जताई है कि वारदात में किसी जानकार का हाथ है। बदमाशों ने रेकी के बाद वारदात की है। 


स्थानीय लोगों और कारोबारियों में रोष
मुखर्जी नगर इलाके में घर के सामने हुई वारदात के बाद स्थानीय लोगों और कारोबारियों में खासा रोष है। इनका कहना है कि मुखर्जी नगर इलाके में अवैध पीजी में रहने वाले लड़कों की वजह से इलाके में कानून-व्यवस्था बिगड़ रही है। पुलिस भी इलाके से गायब रहती है। इस संबंध में पुलिस से कई बार शिकायत भी की गई है, लेकिन वह सुन नहीं रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां छीना-झपटी और लूटपाट की वारदात लगातार हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed