फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jewar to bulandshahar highway gangrape and loot case

हाईवे पर हैवानियत के बाद बदमाशों ने जो किया, चौंकाने वाला था

Thu, 25 May 2017 06:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Thu, 25 May 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
jewar to bulandshahar highway gangrape and loot case
ग्रेटर नोएडा के जेवर से बुलंदशहर जाने वाले स्टेट हाईवे पर बुधवार रात करीब डेढ़ बजे कार सवार एक पर‌िवार छह बदमाशों के तांडव का श‌िकार बना। बदमाशों ने हाईवे पर करीब ढाई घंटे तक बेखौफ होकर इस परिवार पर कहर ढाया और साथ ही ड्राइवर की हत्या भी कर दी। सारी वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने जो किया वो काफी चौंकाने वाला था।
विज्ञापन


आशंका है कि गैंगरेप और लूटपाट करने वाले ये 6 बदमाश पहले से ही हाईवे क‌िनारे के खेतों में गड्ढे बनाकर या झाड़ियों में घात लगाकर छिपे हुए थे और मौका पाते ही इन्होंने पीड़ित परिवार पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने पहले तो परिवार के साथ लूटपाट की फिर इको कार सवार पूरे परिवार को ही हाईवे से करीब 400 मीटर दूर खेत में ले गए। यहां उन्होंने महिलाओं से एक-एक कर गैंगरेप किया और ड्राइवर शकील की हत्या भी कर दी। लेकिन इनका ये कहर यहीं नहीं रुका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बदमाश लूटे गए माल को लेकर दूर चले गए। चश्मदीदों का कहना है कि इसके बाद पुलिस से बैखौफ इन बदमाशों ने वहीं हाईवे पर लूटे गए माल को आपस में बांटना शुरु किया।


बंटवारे में जब किसी को कुछ कम पैसे मिले तो एक बदमाश ने वहां मौजूद अपने हर साथी की तलाशी भी ली कि कहीं किसी ने पैसे छिपा तो नहीं लिए। बदमाशों की इस हरकत से यह समझा जा सकता है कि इन्हें कानून का कोई डर नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed