{"_id":"9f114cc34f344ecf3662fc6fb978f188","slug":"jethmalani-wants-50-lakh-from-bjp-next-hearing-on-2-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेठमलानी को बीजेपी से चाहिए 50 लाख, सुनवाई स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेठमलानी को बीजेपी से चाहिए 50 लाख, सुनवाई स्थगित
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 31 Jan 2014 11:24 AM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी की याचिका पर सुनवाई के लिए दो मई तय की है। उन्होंने भाजपा से अपने निष्कासन को हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए पार्टी से 50 लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
जेठमलानी को भाजपा ने 28 मई को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया था। जेठमलानी ने कई मुद्दों पर पार्टी का विरोध करते हुए तत्कालीन अध्यक्ष नितिन गडकरी के खिलाफ बगावत की थी।
विज्ञापन
भाजपा संसदीय बोर्ड ने जेठमलानी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जेठमलानी ने इस नोटिस को उनकी छवि खराब करने की कोशिश बताते हुए चुनौती दी है।
जेठमलानी ने भाजपा के संसदीय बोर्ड के फैसले का विरोध करते हुए पार्टी पर हर्जाने का मुकदमा किया था। कोर्ट ने भाजपा संसदीय बोर्ड को नोटिस जारी किया था। पार्टी को 30 जनवरी तक नोटिस का जवाब देना था।
विज्ञापन